Ads (728x90)

बांदा, हिन्दुस्तान की आवाज,सन्तोष कुशवाहा

बांदा,पर्यावरण विकास कार्यक्रम के तहत एक्टिवग्रोथ एग्रीकल्चर प्राईबेट लिमिटेड़ कम्पनी नें पर्यावरण संरक्षण हेतु सघन रूप से बृक्षा रोपण के लिए गांव-गांव में किसानों को जागरूकता अभियान के तहत कम्पनी के एएसएम सन्तोष कुशवाहा नें कहा किसान एक बीघा में यूकेलिप्टश की एक्टिव 522 किस्म का पेड़ अपनें खेतों में लगा कर अब अपनी लागत का 27 गुना 6 वर्ष में आमदनी कमायें गे।
सोमवार को बदौसा में किसानों के साथ आयोजित जगरूकता बैठक में एक्टिवग्रोथ एग्रीकल्चर प्राईबेट लि0 कम्पनी के ए0एस0एम0 सन्तोष कुशवाहा नें कहा कि कम्पनी नें पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष 22 लाख करोड़ बृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। किसानों को परम्परागत खेती से हट कर पेड़ पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का काम करते है। किसान एक बीघा में कम्पनी की हाईबे्रड रिसर्च के यूकेलिप्टश की एक्टिव 522 किस्म का पेड़ लगा कर अब अपनी लागत का 27 गुना 6 वर्ष में कमाये गा।
श्री कुशवाहा नें कहा कि कम्पनी टीसू कल्चार विधि से तैयार खुद के रिसर्च के चन्दन, सागौन और यूकेलिम्टस की पेड़ लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करती है। कम्पनी का दावा है कि किसान कम्पनी के खुद के रिसर्च का यूकेलिप्टस की एक्टिव 522 बरायटी का पेड़ डेढ़ एकड़ में लगवाते हैं तो 6 साल में किसान कि आमदनी परम्परागत फसलों की अपेक्ष 27 गुना अधिक होगी। एक पेड़ चन्दन से एक से दो लाख रुपया कामया जा सकता है। बुन्देलखण्ड़ के किसानों के साथ बैठकें करके उनकी माली हालत को सुधारने का प्रयास कम्पनी कर रही है।
किसान होरीलाल प्रजापीति नें कहा कम्पनी के इस प्रयास का किसान लाभ लें और पर्यावरण विकास कार्यक्रम के तहत पेड़ लगावायें।
इस दौरान कम्पनी के फील्ड़ आफीसर लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, संदीप कुमार मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, रामप्रसाद एएफओ, फूलचन्द्र यादव, रामकेश साहू, एजाज अली आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger