शिकायत फर्जी प्रमाणपत्रों के माध्यम से नौकरी का और निस्तारण बायोमेट्रिक मशीन से गलत हाज़िरी लगाए जाने का
देवरिया,हिन्दुस्तान की आवाज,भगवान उपाध्यायदेवरिया जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग ने जनसुनवाईयों के निस्तारण का अनूठा तरीका खोज निकाला है, जिससे जनसुनवाई का कोरम भी पूरा हो जाता है अर्थात मामले को निस्तारित भी कर दिया जाता है और जिस विषयक शिकायत की गई थी उसको सफलता पूर्वक छुपा दिया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जिससे सांप भी मार दिया जाता है और लाठी भी नहीं टूटती। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतकर्ता ने शिकायत संख्या 40019017001962 के माध्यम से
प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका पर फर्जी प्रमाण पत्रों के माध्यम से नौकरी करने का आरोप लगाया तथा सचिव बेसिक शिक्षा विभाग/ प्रमुख सचिव को संबोधित शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजा जिसे बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया को निस्तारण हेतु अंतरित कर दिया गया।
अब यहाँ से शुरू हुआ निस्तारण करने का अजब गज़ब खेल , पत्रांक संख्या एस एस ए / 2300-01 दिनांक 20/07/2017 के माध्यम से जिस जन सुनवाई शिकायत का निस्तारण किया गया उसमे बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने यह शिकायत की गई है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगे बायोमेट्रिक मशीन से एक ही कर्मचारी द्वारा सभी कर्मचारियों की हाज़िरी लगा दी जाती है जबकि कोई कर्मचारी स्वयं अपना ही हाज़िरी दर्ज कर सकता है और इस आधार पर शिकायत निराधार एवं तथ्य से परे है एवं पुंजित करने योग्य है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र कुमार से हस्ताक्षर से निर्गत इस पत्र से शिकायत का निस्तारण भी हो गया और फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका से संबंधित जांच भी नहीं हुई, है न साँप भी मार जाए और लाठी भी न टूटे जैसी व्यवस्था ?
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook