भिवंडी। एम हुसेन । स्वास्थ विभाग की घोर लापरवाही के कारण भिवंडी तालुका का आवले गाँव मलेरिया व टाइफाइड जैसे खतरनाक बुखार की चपेट में आ गया है | गाँव के स्वास्थ केंद्र पर डॉक्टर, नर्स तथा औषधि उपलब्ध न होने के कारण बुखार से पीड़ित दर्जनों महिला-पुरुष को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां परिजन उनका महंगा उपचार कराने पर मजबूर हैं |
गौरतलब हो कि भिवंडी तालुका के आवले गाँव प्राथमिक आरोग्य उपकेन्द्र के अंतर्गत आवले, विश्वगढ़, कोरडे पाडा, दुगाड़फाटा, वावली, मानीवाली, पालखणे, सूर्यनगर, मालबीडी व बोम्बेपाडा (मोहिली पाडा) गाँव का समावेश हैं | गाँव के नागरिकों का आरोप है कि गाँव में नागरिकों के चिकित्सा सुविधा हेतु सरकारी स्वास्थ उपकेन्द्र बनाया गया है |परंतु इस उपकेन्द्र में कर्मचारी गायब रहते हैं | रात के समय कोई भी कर्मचारी नही रहता | नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाया है कि अधिकांश समय उप आरोग्य केंद्र बंद ही रहता है | जबकि शासन का आदेश है कि वहां तैनात कर्मचारी बरसात के समय रात में वहीं रुकें औल ज़रुरतमंद नागरिकों को सेवा प्रदान करें | लेकिन उप आरोग्य केंद्र के कर्मचारी शासन के आदेश की खुले तौर पर अवहेलना करते हैं | आरोग्य केंद्र के कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र के बीमार ग्रामवासियों को अकारण निजी अस्पतालों में जाकर महंगा उपचार कराना पड़ रहा है | सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आवले गाँव में मलेरिया- टाइफाइड फैलने के कारण व्यंकटेश पाटिल (32), नीता पाटिल (28), अमृता पाटिल (30) मानसी पाटिल (10), विनोद पाटिल (37), विश्वनाथ शेलार (33), यश शेलार (04), संतोष शेलार(40), जानवी पाटिल (08), साधना शेलार (34), काशीनाथ जाधव (62) सहित अन्य कई लोग बुखार की चपेट में आकर अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराने के लिए मजबूर हैं |
इस सन्दर्भ में पत्रकारों ने आवले गाँव में फैले मलेरिया-टाइफाइड बुखार के सन्दर्भ में जब तालुका चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुलता धानके से संपर्क किया , तो उन्होंने कहा कि इसकी तुरंत जांच कर पीड़ितों को उचित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | साथ ही उक्त बीमारी के लिए जवाबदार कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है दोषी पाया गया तो उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी |
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook