Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी राजस्थान और गुजरात के बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए हुए हैं । कल गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उनका काफ़िला निकला था तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया और काले झंडे दिखाए । राहुल वापस जाओ के नारे लगाए । अचानक हुए पथराव में राहुल गांधी की गाड़ी का शीशा टूट गया और उनका एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया । इस घटना की खबर देश मे बड़ी तेजी से फैली है जिसकी चारों ओर कडी निंदा हो रही है । वहीं भिवंडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हबीबुर्रहमान अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी जी के ऊपर हमला लोकतंत्र पर हमला है । कश्मीर में सैनिको पर पत्थरबाजी और राहुल जी पर फेंके गए पत्थर में कोई फर्क नही है । दोनों लोकतंत्र के विरोधी है । हबीबुर्रहमान अंसारी ने कहा कि मैं व्यापार के सिलसिले में गुजरात आता जाता रहता हूं वहां पर बरसात से भयानक तबाही हुई है । सैकड़ो लोगों की जाने गई है । लाखों करोड़ की संपत्ति बर्बाद हुई है । हज़ारो लोग बेघर हुए हैं । गुजरात की सरकार और केंद्र की सरकार गुजरात वासियों के आंसू पोछने में नाकाम है । राहुल जी बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे है लोगों का दुख दर्द बांट रहे हैं इस मे कौनसी परेशानी की बात है । गुजरात सरकार लोगों की सहायता करने के बजाय विपक्ष को भयभीत करने का काम कर रही है । गुजरात के विधायकों को परेशान किया जा रहा है। राहुल जी के दौरे से भाजपा की गुजरात और राजस्थान के लोगों के प्रति उदासीनता लोगो के सामने आगई है । अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार प्रायोजित रूप से विपक्ष के नेता को भयभीत करने का प्रयास कर रही है जो बहुत दुर्भग्यपूर्ण है । आगे स्पष्ट रूप से यह भी कहा कहा कि राहुल जी ऐसे लोगो से डरने वाले नही है । देश का आम नागरिक किसान मज़दूर और नौजवान उनके साथ हैं ।
इसी प्रकार महारष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव इक़बाल सिद्दीकी ने भी राहुल गांधी पर हुए हमले की निन्दा करते हुए कहा कि सभी मोर्चो पर विफ़ल मोदी सरकार की हताश है । जो विपक्ष के नेता पर हमला करा रही है । अपराधियों को पकड़ने के बजाय उल्टे सवाल किए जा रहे है राहुल जी के दौरे पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं । ये भारतीय जनता पार्टी की दूषित मानसिकता है ।। इक़बाल ने कहा कि गुजरात सरकार अपराधियो को पकड़ कर हवालात में डाले ।
सत्ता का दरुपयोग न करें ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger