Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन


भिवंडी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी गुजरात के बाढ़ पीड़ितों की सहायता व उनके हालात से परिचित होने के लिए गत 4 अगस्त को गए हुए थे । गुजरात के जिला बनासकांठा के कस्बा धनईरा में जैसे ही पहुंचे तो इस देश की लोकतांत्रिक आजादी का गला घोंटते हुए भाजपा स्थानीय इकाई ने उनकी कार पर पथराव किया जिसमें उनकी गाडी का शीशा टूट गया और उनकी सुरक्षा के लिए तैनात स्पेशल फोर्स अधिकारी घायल हो गए। इस घटना की कडी निंदा के लिए भिवंडी जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सभी नगरसेवक भारी संख्या में एकत्रित होकर भिवंडी मध्यवर्ती कार्यालय के नीचे धरना दिया। उक्त अवसर पर शोएब गुड्डू ने भाजपा पर कडा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार चलाने के योग्य नहीं है वह सामाजिक, आर्थिक और नैतिक हर प्लेटफार्म पर विफल रही है जिस कारण वह ऐसी हरकतें कर रही है जो देश के इतिहास में आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं की है, वह पथराव और दादागिरी की राजनीति से ऐसे लोगों का उत्पीड़न और डराने की कोशिश कर रही है जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ों से लोहा लिया, और अपना संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता व लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए जेल में बिताया है। गांधी परिवार की कुर्बानियों को गिनाते हुए कहा कि कि राहुल गांधी पर जो कायराना हमला किया गया है वह केवल राहुल गांधी नहीं बल्कि देश के धर्मनिरपेक्ष प्रणाली, लोकतंत्र तथा अखंडता पर हमला है। और ऐसी सरकार जो राहुल गांधी की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र व अन्य राज्यों में सरकार में आने के बाद से आम आदमी भाजपा के गुंडों की गुंडागर्दी और आतंक से परेशान हो गए थे लेकिन अब यह गुंडे पर तौलने लगे हैं और सरकार के संरक्षण में राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता पर भी हमले करने लगे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि कांग्रेस ऐसी गीदड़ धमकियों से डरने वाली पार्टी नहीं है, हम धर्मनिरपेक्ष ताकतों के अस्तित्व और देश की अखंडता के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं लेकिन हम भाजपा की बदमाशी के आगे झुकेंने वाले नहीं हैं। शोएब गुड्डू ने मांग की है कि हमारे नेता के ऊपर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दे कि वह ऐसी अनैतिक हरकत करने से बाज आजाए अन्यथा देश में हालात बद से बदतर हो सकते हैं। उक्त अवसर पर शोएब गुड्डू, पूर्व सांसद सुरेश टावरे,हबीबुर्रहमान अंसारी, कुमार फडतरे, प्रदीप (पप्पू) राका, मलिक नजीर मोमिन, वसीम अंसारी, हलीम अंसारी, आरिफ खान, अरशद चुन्नू,जकी महबूब अंसारी, श्रीमती रानी अग्रवाल, महबूबुर्रहमान अंसारी, नफीस अंसारी, गजानन शेटे आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगरसेवक भारी संख्या में उपस्थित थे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger