Ads (728x90)


पुलिस ने दोनों हमलावरों को किया गिरफ्तार। 

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन 

भिवंडी। ।मुंबई के न्यायालय विचाराधीन प्रॉपर्टी विवाद का दावा वापस लेने के लिए मुंबई के हॉटेल व्यावसायी ने अपने साथीदार सहित फॅक्टरी में घुसकर उद्योजक को गालीगलौज करते हुए मारपीट करने घटना रविवार को भिवंडी तालुका के सोनाले गावं स्थित राज राजेश्वरी कंपाउंड में घटित हुई है .परंतु उक्त घटने की सूचना तालुका पुलिस को मिली की मारपीट कर कार द्वारा भागने वाले हॉटेल व्यावसायिक सहित दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षय वासू शेट्टी ( 42 निवासी .सांताक्रूझ ) व हरिओम उर्फ राजेश मनहरलाल द्विवेदी ( 49 निवासी . विरार ) नामक इन दोनों हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो फरार हैं।
उक्त अन्य दो साथीदार सहित खेराज शंकरलाल भानुशाली के सोनाले स्थित फॅक्टरी में घुसकर दिंडोशी न्यायालय में प्रॉपर्टी का विचाराधीन दावा निकालने के लिए धमकाया और लातघूंसों से मारपीट की .उसी समय खेराज के भाई प्रवीण भानुशाली ने इस हमले की सूचना तालुका पुलिस स्टेशन में दी, सूचना मिलते ही एपीआय पंकज घाटकर ने पुलिस पथक सहित घटनास्थल पर पहुंचे और अक्षय व हरिओम इन दोनों को हिरासत में लेकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger