~ 15 अगस्त तक उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट ~
मुंबई, 10 अगस्त 2017: भारत का प्रमुख होम शॉपिंग प्लेटफॉर्म, नापतोल आपको इस स्वैतंत्रता दिवस का जश्न और भी जोरशोर और उत्साह से मनाने के कई कारण दे रहा है। नापतोल, देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिये 15 अगस्त तक अपने उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। जिन उत्पादों पर बेहतरीन डिस्काउंट्स हैं, उनमें शामिल हैं, साड़ी, मोबाइल डिवाइस, किचन सॉल्यूशन और अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, ज्वैलरी और फैशन एसेसरीज। डिस्प्ले में 20,000 से ज्यादा उत्पाद होने के कारण ग्राहकों के पास चुनने के लिए असंख्य विकल्प उपलब्ध होंगे।अपनी ‘’फ्रीडम सेल’’ को प्रचारित करने के लिये नापतोल ने 45 सेकंड लंबा फेसबुक वीडियो बनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - फेसबुक पर मौजूद 45 सेकंड के इसके टीजर में कहा गया है- ‘इस #स्वतंत्रता दिवस, हम आपको एमआरपी से और अविश्वसनीय दामों पर खरीदने की आजादी दे रहे हैं।
फ्रीडम सेल के बारे में जानकारी देते हुए श्री मनु अग्रवाल, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नापतोल ने कहा, “हमारे पारखी ग्राहकों के लिये इस विशाल फ्रीडम सेल की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। चूंकि, भारत अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इसलिये हम यहां अपने ग्राहकों को सही मायनों में महंगाई से आजादी दे रहे हैं। फेसबुक वीडियो कैम्पेन को लॉन्च करने के पीछे हमारा यह विचार था कि हमारे अधिकांश ग्राहक वहां मौजूद होंगे। यह कैम्पेन ‘’फ्रीडम सेल’’ की बात करता है और बताता है कि कैसे लोग इसका लाभ उठा सकते हैं जिन्हें आजादी या स्वतंत्रता की भावना आकर्षित करती है।”
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook