Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन


भिवंडी। भिवंडी शहर रहिवाशी क्षेत्रों में अंसख्य केमिकल मोती कारखाने संचालित हैं केमिकल ज्वलनशील हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद रहिवाशी क्षेत्रों में संचालित है। मोती कारखाना मालिकों द्वारा मोती कारखानों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी की सेपरेट कोई व्यवस्था नहीं है बल्कि कारखानों का केमिकल युक्त पानी का शीघ्र रूप से गटर में डाल दिया गया है जिससे हर समय रहिवाशियो को इसकी दुर्गंध से परेशान होना पडता है साथ ही आंख की बीमारी, सर दर्द, पेट दर्द, टीबी, दमा तथा कैंसर जैसी संक्रामक बीमारियों के बढते प्रकोप से रहिवाशी बहुत परेशान हैं। इसी प्रकार उक्त ज्वलनशील केमिकल मोती कारखाने में प्रयोग किया जाता है जो कभी भी ब्लास्ट हो सकता है जिसकारण जनहानि हो सकती है बल्कि पूर्व में बहुत से मोती कारखानों में उक्त प्रकार की घटना घटित होचुकी है जिसमें जनहानि व आर्थिक नुकसान हुआ है। उक्त प्रकार से रहिवाशी क्षेत्र के घर नंबर 9080 गुलजार नगर रिजवी किताब घर के पीछे नूरानी कॉम्प्लेक्स के सामने शाहिद जफीर शेख, तौहीद जफीर शेख, खालिद जफीर शेख, जीलानी नबी सैयद, वसीम शेख, मोहम्मद अकील शेख द्वारा मोल्डिंग मशीन तथा केमिकल मोती कारखाना संचालित है जबकि इसका संचालन औद्योगिक क्षेत्र में होना चाहिए। रहिवाशियो ने उक्त मोती कारखाना मालिकों से अनेकोबार संपर्क कर उक्त समस्याओं से अवगत कराते हुए रहिवाशी क्षेत्र से केमिकल मोती कारखाना हटाकर इसे औद्योगिक क्षेत्र में संचालन करने के लिए आग्रह किया है परंतु वह लोग रहिवाशियो के आग्रह को नकारते हुए अभद्रता से पेश आते हैं। अंतत वजीर अली खुर्शीद अली सिद्दीकी घर नंबर 532 अमन अपार्टमेंट गुलजार नगर तथा रफीक हनीफ शेख घर नंबर 201 सलमा अपार्टमेंट गुलजार नगर की अगुवाई में 108 रहिवाशियो ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर भिवंडी मनपा आयुक्त, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल कल्याण तथा वपुनि शांति नगर पुलिस स्टेशन को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से शिकायत कर्ताओं ने चेताया है कि यदि प्रशासन ने उक्त अवैध रूप से संचालित केमिकल मोती कारखाना के विरुद्ध कारखाना बंद करने के लिए किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की और किसी प्रकार की दुर्घटना घटी जिसमें जान व माल की हानि हुई तो उसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी तथा उक्त रहिवाशी क्षेत्र से केमिकल मोती कारखाना बंद नहीं किया गया तो हम हमारे जीवन को बचाने के लिए तथा न्याय प्राप्त करने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger