Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन 

भिवंडी। भिवंडी शहर के रोड में गड्ढा हैं या गढ्ढे में रोड यह समझ में नहीं आरहा है और हिंदु धर्म का महत्वपूर्ण सार्वजनिक गणेशोत्सव तथा मुस्लिम समाज की बकरी ईद जैसे पवित्र त्यौहार आगामी एक सप्ताह में शुरू होने वाला है .उसके बावजूद भी भिवंडी मनपा में सत्ताधारी काँग्रेस ,शिवसेना व भिवंडी मनपा प्रशासन ने शहर के गढ्ढामय रास्ते को दुरुस्त करने का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है जिसके कारण आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संतोष एम् शेट्टी ,विधायक महेश चौघुले ,गटनेता निलेश चौधरी, विरोधी पक्ष नेता श्याम अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर के समय भिवंडी मनपा मुख्यालय पर बैलगाड़ी पर स्वार होकर विशाल निषेध मोर्चा निकाला तथा मटका फोड आंदोलन किया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अशोककुमार रणखांब से एक शिष्टमंडल भेंटवार्ता कर ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन को चारों ओर से घेरते हुए शहर के गड्डे तत्काल प्रभाव से भरने की मांग की .भिवंडी महानगरपालिका कार्यक्षेत्र में पूर्व दो महीने से रास्ते अधिक जर्जर व खराब है तथा असंख्य गड्ढामय रास्ता होने के कारण प्रति दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं तथा यातायात बाथित होरही है .जिसकारण विद्यार्थी ,वृद्धों ,महिलाओं को रास्ते पर चलना कठिन हो गया है . गौरतलब है कि आगामी 25 अगस्त से गणेशोत्सव तथा 2 सितंबर से बकरी ईद त्यौहार का आयोजन होने वाला है .विविध गणेशोत्सव मंडल ने अपने गणेशमूर्ती सभामंडप में लाने की शुरुआत की है .परंतु रास्तों में असंख्य गड्ढों के कारण मूर्तियों को हानी पहुंचने से इंकार नहीं किया जा सकता है जो एक गंभीर समस्या है, इसी प्रकार महीनों से शहर के पारनाका ,बाजारपेठ ,अंबिकानगर ,कोंबडपाडा ,दर्गाहरोड ,शांतीनगर, गायत्रीनगर नांगाव, ,घुंगटनगर ,कामतघर , भंडारी कंपाउंड ,शास्त्रीनगर ,कल्याणरोड ,अंजूरफाटा ,देवजीनगर ,अशोकनगर,शिवाजीनगर , खडकरोड ,निजामपूरा ,राजीव गांधी नगर ,पद्मानगर ,ताडाली, वराला देवी से लेकर आसबीबी तक,नदी नाका से धामनकरनाका तक विविध क्षेत्रों में गड्ढामय रास्ता होने के कारण नागरिकों को अनेक प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा अनियमित पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण महिलाओं सहित नागरिकों को पानी के लिए रात बिरात इधर उधर भटकना पड़ता है .तथा अनेक स्थानों पर नल में पानी मिट्टी मिश्रित पानी आता है परिणामस्वरूप नागरिकों को विविध प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है . उसके बावजूद मनपा प्रशासन ने अचानक जलकर में बढ़ोतरी कर नागरिकों को आर्थिक रूप से परेशान करना शुरु कर दिया है .उक्त प्रकार का आरोप विधायक महेश चौघुले ने लगाया है.मनपा ने रास्ते की स्ट्रीट लाइट की देखभाल व दुरुस्ती के लिए ठेकेदारों को नियुक्त किया है .जिसके लिए प्रति माह लाखों रुपये का बिल का भुगतान किया जाता है .इस प्रकार से शहर में स्ट्रीट लाइट अनेक स्थानों पर बंद रहती है जिसका भरपूर लाभ उठाते हुए चोरों द्वारा महिलाओं के गले से सोने के आभूषण छीनकर फरार होने की घटनाएं घटित हो रही हैं.मनपा प्रशासन के आदेशानुसार भूमिगत गटर योजना काम शुरू किया है .परंतु ठेकेदारों की निष्क्रियता के कारण उक्त काम अधर में लटका हुआ है. इसलिए रास्ते की दुरवस्था हुई है जिससे गटर का मलयुक्त पानी रास्तों पर हर समय बहते रहता है .उक्त सभी प्रकरण में मनपा प्रशासन द्वारा शिकायत करने के बावजूद आंखमचोली का खेल खेला जा रहा है। उक्त सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने के लिए शुक्रवार दोपहर के समय भाजपा शहर जिलाध्यक्ष द्वारा मनपा मुख्यालय पर बैलगाडी में स्वार होकर विशाल मोर्चा निकाला गया .उक्त मोर्चे में सत्ताधारी काँग्रेस व शिवसेना के विरुद्ध निषेध का नारा लगाते हुए मनपा के सामने मटका फोडकर आंदोलन करके आक्रोश जताया .उक्त मोर्चे में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी ,नगरसेवक सुमित पाटिल ,विरोधी पक्षनेता श्याम अग्रवाल ,गटनेता निलेश चौधरी,नगरसेवक नित्यानंद नाडार, नितिन बजागे , प्रकाश टावरे, एडवोकेट. वैभव भोईर, एडवोकेट हर्षल पाटिल ,पूर्व नगरसेवक नासिर सैय्यद ,युवानेता विशाल पाठारे ,रिपाई जिलाध्यक्ष महेंद्र गायकवाड, मनोज सिंह ठाकुर, शिलानंद झा, प्रेमनारायण राय, दीपक झा, बालमुकुंद शुक्ला, अनिल यादव आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में सहभागी थे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger