Ads (728x90)



नालेसफाई का दावा पहली बरसात में सिद्ध होगी

मुंबई / संवाददाता, मुंबई में बरसात के पहले और बरसात के बाद रस्ते और नालेसफाई का काम किया जाता है. बरसात में यह काम पूरी तरह बंद रहता है. इस वर्ष रस्ते के काम के लिए पालिका आयुक्त ने मई महीने की डेडलाईन दी थी. यह डेडलाईन पर काम करने में रास्ता विभाग असफल साबित हुवा है. मुंबई के रास्तो का काम रखडने से रस्ते विभाग के मुख्य अभियंता की जांच की जाए यह मांग महापालिका के विरोधी दल नेता रवी राजा ने किया है.

गौरतलब है कि मुंबई में ४२५ रास्तो का काम दिया गया है. रास्ते का काम पूरा करने के लिए ३१ मई की डेडलाईन दी गयी थी. मात्र आज २४ मई सुरु होनेपर रस्ते का सिर्फ ५० प्रतिशत काम हुवा है. रस्ते का काम करने के लिए एक सप्ताह बचा है. इस एक सप्ताह में बचा हुवा ५० प्रतिशत काम पूर्ण होने की संभावना नही है यह रवी राजा ने कहा है. रस्ते का काम रुकने के पीछे खडी और रॉ मटेरियल नही मिला यह मुख्य कारण है. खडी प्राफ्त करना यह ठेकेदारो का काम होता है ठेकेदारो को खडी मिले इसलिए सत्ताधारी और रस्ते विभाग के अधिकारी दौड़ रहे थे. सत्ताधारी और रस्ते विभाग के अधिकारीयो ने भाग दौड़ करने के बावजूद भी रस्ते का काम पूर्ण न होनेपर रोड विभाग के मुख्य अभियंता की जांच की जाए यह मांग रवी राजा ने किया है .


तथा मुंबई के नालो की सफाई करने के लिए ठेकेदार नही मिले है. इसलिए एनजीओ के माध्यम से नालेसफाई करवाया जा रहा है. इस परिस्थिती ने नालेसफाई ७८ प्रतिशत किये जाने का दावा पालिका प्रशासन ने किया है. यह पालिका द्वारा किया गया दावा कितना सही है यह बरसात में सिद्ध होगा. नालेसफाई करते समय एनजीओ के कर्मचारीयो को ग्लोज, जॅकेट, गम बूट, इत्यादी सुरक्षा की वस्तू नही दी जाती. एनजीओ के कर्मचारी होने के कारण उनपर ध्यान नही दिया जाता. इन कर्मचारीयो के सवास्थ पर क्या परिणाम होगा इसकी तरफ प्रशासन दुर्लक्ष कर रही है यह आरोप करते हुवे एनजीओ कर्मचारीयो की सुरक्षा पर ध्यान पालिका प्रशासन दे और इन कर्मचारीयो का बीमा निकाले यह मांग रवी राजा ने किया.



----------------------------------------------------------------------------------------------------------

Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger