नवागन्तुक अधिषाषी अधिकारी ने दिया जल्द निस्तारण का आष्वासन
बैठक में मौजूद नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारीगण
कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़, अनुराग चौहानकन्नौज। कर्मचारियों के अवषेष भुगतान व शासनादेष द्वारा अनुमन्य लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर नगर पालिका परिषद सभागार में अधिषाषी अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
गुरूवार को अधिषाषी अधिकारी श्री चन्द्र ने नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी लम्बित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में चर्चा की। इस दौरान मनोज कुमार उर्फ लाली ने बताया कि संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ अभी नहीं मिला है। इस संबंध में शासन से संस्तुति की जाए। सफाई कर्मचारियों को गर्मी व सर्दी की वर्दी अभी तक नहीं दी गई है। इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाए। निदेषक स्थानीय निकाय ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि षिक्षित सफाई कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया जाए। इसके लिए शासन से 20 फीसदी कोटा तय है। स्वास्थ्य लिपिक को षिक्षित सफाई कर्मचारियों का ब्यौरा 15 दिवस में तैयार करने के निर्देष दिए गए। मृतक राजू की पत्नी ने पति की मृत्यु के उपरांत पालिका में मृतक आश्रित के रूप में नौकरी दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में मृतक रामू नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में हो चुकी है। पालिका के कर्मचारियों नौषाद अहमद, अखिलेष कुमार त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सक्सेना, अमरनाथ, मो. मोबीन खां आदि द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के पर आदेष के निर्देषों के क्रम में द्वितीय श्रेणी की नगर पालिका के आधार पर वेतनमान दिया जाए। पालिका संगठन ने मांग रखी कि पालिका में लिपिक वर्ग के छह पद 30 जून 2017 को रिक्त हो जाएंगे। इन पदों पर समस्त कर्मचारियों की सीनियरिटी सूची बनाने के निर्देष अधिष्ठापन लिपिक को दिए जाएं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment
Blogger Facebook