Ads (728x90)


जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को अवगत कराये जाने के बावजूद अब तक नहीं कराई गयी कोई सुरक्षा व्यवस्था

- ग्रामीणों में रोष


जिगना। कहते ही घटनाएं बता कर नहीं आती। यदि कही से घटनाओं का अंदेशा हो तो पुलिस विभाग को हाथ पर हाथ धरे बैठना भी ठीक नहीं। कुछ ऐसा ही वाकया ग्राम प्रधान बिहसड़ाकला बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल के साथ देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व जौनपुर में पकड़े गये शातिर अपराधियों ने उनकी हत्या के लिए पांच लाख की सोपारी ली थी। यह जानकारी पर जिगना पुलिस ने न सिर्फ ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल को दी थी बल्कि इस मामले में एक को उठाया भी गया था। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया पर ग्राम प्रधान की सुरक्षा व्यवस्था की तरफ लापरवाह बनी हुई है। मामला गांव के एक आबादी की जमीन से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से शामिल लोग जब हर तरह का हथकंडा अपना काम बनता न देखा तो खार खाये लोगों के द्वारा उन्हे रास्ते से हटाये जाने का कुचक्र रचते हुए बदमाशों को पांच लाख की सुपारी दे डाली। कई दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद जब कोई कार्रवाइ न हुई तो ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। उधर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान की सुरक्षा को लेकर चिंता सताये जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि ग्राम प्रधान न सिर्फ एक ग्राम प्रधान है बल्कि वे क्षेत्र के एक समाज सेवी भी हैं। गरीबों के उत्थान व विकास के लिए समय-समय पर इनके द्वारा ऐसे सेवाएं प्रदान की जाती रही हैं जो दूसरों के लिए मिशाल बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन से ग्राम प्रधान को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये जाने के साथ ही जमीन पर कब्जा करने वालो के खिलाफ कार्रवाइ करने की मांग की है।

Post a Comment

Blogger