Ads (728x90)

बांदा ( संतोष खुशवाहा ) बदौसा रेलवे स्टेशन के समीप वेतवा एक्सप्रेस के ड्राईवर की सूझबूझ से बीती रात 23ः55 बजे बडा हादसा टला ट्रेन में सवार यात्री गाड़ी के रुकते ही सभी अपनी जान बचा कर नीचे उतर कर राहत की सांस ली तरीबन 3 घंटे बाद ट्रेन अपने गन्तब्य के लिए रावाना हुई।

मालूम हो कि दिनांक 3/4 अप्रैल 2017 की बीती रात करीब 23ः55 बजे कानपुर से दुर्ग जा रही 18204 अप बेतवा एक्स प्रेस अतर्रा रेलवे स्टेशन से निकल कर जैसे ही बदौसा रेलवे स्टेशन के पहले रेलवे लइन के 1359 किमी प्लस 1 के पास बनी पुलिया की पटरी की प्लेट टेढ़ी हो गयी और बेतवा एक्सप्रेस की एसी कोंच बी-1 की बोगी में फंस गयी और वहां से करीब 500 मीटर की रेल की पटरियों की चाभी निकल गयी और पटरियां फैल गयी पटरियों के फैलते ही पूरी ट्रेन लहराने लगी सभी यात्री एका-एक परेशन हो गये। टेªन के चालक पी0आर0 मिश्रा नें बड़ी सुझ बूझ के साथ गाड़ी को रोक कर बीती रात 23ः55 बजे बडा हादसा टालने में कामयाबी हांसिल किया। गाड़ी के रुकते ही सभी यात्री अपनी अपनी जान बचार कर सब सामान छोड़ गाड़ी के नीचे उतर कर खडे़ हुए।

चालक नें वाकी टकी से स्टेशन मास्टर बदौसा रोहत मौर्या और राजेश यादव को खबर किया। स्टेशन मास्टर नें कन्ट्रोल रूम और बांदा के अधिकारियों सहित पी0ड़ब्लू0आई0 एस0 पी0 सिंह को दूरभाष में खबर दिया। इधर कुशल चालक नें बड़ी सावधानी से ट्रेन को खराब पटरियों से ले कर बदौसा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया। घटना की खबर पर बांदा से पी0डब्लू0आई0 एस0पी0 सिंह राहत ट्रेन के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर खराब रेल पटरी को तुरंत ठीक किया तथा बेतवा एक्सप्रेस को पुरी तरह से जांच पड़ताल खराबी को ठीक करा कर करीब 3 बजे सुबह बेतवा एक्सप्रेस को गन्तब्य के लिए रवाना किया।

Post a Comment

Blogger