Ads (728x90)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को अपना 37वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सफाई अभियान चलाया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत हासिल कर प्रदेश में आई भाजपा सरकार से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट के जरिए देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘हम गर्व से बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद करते हैं। जिन्होंने एक-एक ईंट से पार्टी की इमारत को खड़ा किया। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि देशभर के लोगों ने बीजेपी पर विश्वास जताया। हम लगातार भारत, गरीब और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे।

Post a Comment

Blogger