वसई : (आर आर सिह ) बेसिन कैथोलिक को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह आयोजन शनिवार 11 मार्च 2017 को शाम 5 बजे पश्चिम स्थित सेंट गोन्सालो गार्सिया कॉलेज के मैदान में मनाया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई के कार्यकारी संचालिका सुरेखा मरांडी, कोंकण विभाग के विभागीय आयुक्त प्रभाकर देशमुख व वसई-विरार मनपा महापौर प्रविणा ठाकुर होंगे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्चबिशप डॉ, फेलिक्स मच्याडो वसई धर्मप्रान्त होंगे। यह जानकारी मंगलवार को वसई पश्चिम स्थित लोकसेवा मंडल बंगले पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान व्यवस्थापिका ब्रिडेदीनों कुट्टिन्दो व अध्यक्ष गोडफ़्री कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी। साथ ही बताया गया कि आज से सौ वर्ष पूर्व एक-एक परिवार के 10 से 12 बच्चे होते थे, जिसके शादी-विवाह आदि व्यवस्थाओं के लिए काफी दिक्कतें आती थी। खेती-बारी से कमाई किये गए धन से उनके दैनिक जीवन के खर्चे भी पुरे नही होते थे। जिनके लिए बच्चों के शादी-विवाह के समय पैसो की जरूरत पड़ती थी। जिसके लिए उनके द्वारा साहूकारों के पास अपनी जमीन व गहने गिरवी रखनी पड़ती थी। जिसके बाद साहूकारों द्वारा उनके अशिक्षित व अज्ञानी होने का फायदा उठाते हुए साहूकारों द्वारा लूट किया जाता रहा। जिससे दिनों दिन क्रिशचन समाज के लोग कर्ज में डूबते जा रहे थे। जिसे देखते हुए समाज के लोगों को साहूकारों के चंगुल से छुड़ाने के उद्देश्य से तत्कालीन पापड़ी चर्च के प्रमुख धर्मगुरु स्वर्गीय रेव्हरंड मोंसिनीयर पी जे मोनिस द्वारा 6 फरवरी 1918 को 100 वर्ष पूर्व स्थापना की गयी थी। जिसमे 25 लोगों के एक समिति का गठन किया गया। जिसमें चार धर्मगुरु, 12 स्थानिक कार्यकर्ता व 9 मुम्बई के कार्यकर्ता शामिल थे। इस समिति के सदस्य सोसायटी के पहले प्रमोटर्स थे। जिनके द्वार्स वर्ष 1921 में 1050 रूपये का कर्ज दिया और लोगों से व्यहवार शुरू किया। जिससे पतपेढ़ी को पहले वर्ष 77 रूपये का फायदा मिला। आज इस पतपेढ़ी के सात जिलों में कुल 53 शाखाएँ है, जिसमे 90 हजार कर्मचारी कार्यरत है तथा बैंक द्वारा 5 लाख ग्राहकों को बैंकिंग सेवा दी जा रही है।

Post a Comment
Blogger Facebook