- सांस्कृतिक कार्यक्रम का डीआईजी व डीएम ने किया उद्घाटन
मीरजापुर।चैत्र नवरात्र के अवसर पर आस्थाधाम स्थित जिला प्रशासन के सहयोग व जिला सूचना विभाग कार्यालय द्वारा विंध्याचल में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किये गये। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल मण्डल परिक्षेत्र रतन कुमार श्रीवास्तव व जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने नवरात्र के पहले दिन संयुक्तरुप से किया। इस मौके पर डीआईजी व जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित किया। उद्घाटन पश्चात दूर-दराज से आये श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए डीआईजी रतन श्रीवास्तव ने कहा कि आस्थाधाम में आने वाले दर्शनार्थियों के सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से संकल्पित है। डीआईजी ने कहा कि आस्थाधाम में यह सुविधाएं दर्शनार्थियों के लिए ही की गयी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु माता की झलक प्राप्त करने के बाद खुशी खुशी मन अपने घर को विदा हों डीआईजी ने विंध्य विद्यापीठ प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम पेश कर रहे कलाकारों के कार्यो की भी सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि यात्रियों के सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं मुहैया कराई गयी है। यात्री आराम से माता रानी के दर्शन व पूजन करें। डीएम ने कहा कि यहां पर श्रद्धालुओं के रूकने के साथ ही मनोरंज की व्यवस्था की गयी है। डीएम ने कहा कि थोड़ी देर का मनोरंज किसी व्यक्ति के थकावट को दूर कर देता है। जिलाधिकारी ने कहा कि आस्थाधाम आने वाले श्रद्धालुओ को कहीं से भी किसी प्रकार की दिक्कते हो रही हैं तो वे तत्काल मेला में पहंुच जोनल अथवा सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल दें। डीएम ने कहा कि ऐसे लोगो के मोबाइल नम्बर जगह-जगह अंकित करा दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पुलिस कंट्रोलरुम की स्थापना की गयी है। उन्होने कहा कि श्रद्धालु दिक्कत होने पर पुलिस अधिकारियों का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर राजेन्द्र पैसिया ने मेले में आये हुए श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र आपका है इसे साफ व सुथरा बनाये रखने में अपना सहयोग करंे। उपजिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करने की सलाह दी। कार्यक्रम से पूर्व डीआईजी व जिलाधिकारी ने गंगा आरती भी किया। कार्यक्रम का संचालन व व्यवस्था जिला सूचनाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिलापूर्ति अधिकारी एके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, जिला तम्बाकू नियंत्रण सलाहकार डा. राजेश यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, ओमप्रकाश मौर्य के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
बाक्स में...........
मईया झूलेली झुलनवा के झूली, झूली ना...
मीरजापुर।आस्थाधाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीती रात लोकगीत गायिका उषा गुप्ता ने एक से बढ़कर एक देवी गीत सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मईया झुलेली, झुलनवा की झूली, झूली ना... पर जम कर लोग झूमे। उषा ने अपने गीतो के माध्यम से तम्बाकू, धूम्रपान छोड़ने का लोगों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि धम्रपान से न सिर्फ हम रोगी बनते जा रहे हैं बल्कि पास पड़ोस के लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा कलाकार राजाराम यादव व उनकी टीम ने खूब वाह वाही लूटी। जटाशंकर व उनकी टीम द्वारा आकर्षक चैलर नृत्य प्रस्तुत किया।
यहां पर माता विंध्यवासिनी का फोटो लगाने का कष्ट करें।
जय माता दी के नारों से गंुजायमान हुई आस्थाधाम की गलियां...
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन विंध्याचल में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
- पांच लाख से उपर भक्तो ने किये दर्शन-पूजन
मीरजापुर।चैत्र नवरात्र मेला के दूसरे दिन गुरुवार को समूचा विंध्यधाम मेला मय हो गया। विंध्याचल से कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर तक भक्तो का ही जन सैलाब देखा जा रहा है। स्थानीय रेलवे व बस स्टेशन के साथ ही प्राईवेट स्टैण्डो पर वाहनों से उतरने वाले श्रद्धालुओं में जहां कई अपना ठिकाना बनाने के लिए होटल अथवा धर्मशाले का रुख कर रहे हैं वहीं अधिकांश श्रद्धालुओं का कारवां सीधे गंगाघाटों की ओर कूच कर रहा है। आस्थाधाम स्थित दिवानघाट, पक्काघाट, गुदाराघाट के अलावा अन्य घाटो पर गंगा में स्नान व ध्यान करने के बाद भक्त हाथो में माता का प्रसाद नारियल व चुनरी लिए श्रद्धाभाव से मंदिर की ओर जाने वाले गलियों में पहुंच कतारबद्ध हो अपनी बारी की प्रतिक्षा करते दिख रहे हैं। चैत्र नवरात्र मेला के दूसरे दिन आस्थाधाम की गलियों में चहुंओर जय माता दी व मां विंध्यवासिनी के गगनभेदी नारों से गलियां गुंजायमान हो रही हैं। घंटो मशक्कतो के बाद गर्भगृह पहुंच माता की एक झलक प्राप्त कर भक्त निहाल हो रहे हैं। दर्शन व पूजन के लिए लगने वाले कतारों पर गौर करंे तो जहां एक तरफ विंध्याचल कोतवाली मार्ग से सदर बाजार होते हुए सीधे लाइन जा रही है वहीं दूसरी कतार पुरानी वीआईपी मार्ग, न्यू वीआईपी मार्ग के साथ ही भक्तों का काफिला गर्भगृह मंे प्रवेश हो रहा है। सबसे ज्यादा गहमा-गहमी का माहौल न्यू वीआईपी व सदर बाजार की ओर से आने वाले मार्ग पर तब देखा जा रहा है जब वीवीआईपी लोगों को मात्र चंद कदम से एक अलग से कतार लगा दी जा रही है। घंटो का परिश्रम मात्र कुछ दूरी के लिए लोगों को मुसीबत में डाल रही है। हो रहे धक्का-मुक्की को देख श्रद्धालु व्यवस्था में लगे लोगांे को कोसते फिर रहे हैं।
बाक्स में .........
झांकी दर्शन में एक श्रद्धालु को पुलिस वालो ने पीटा
मीरजापुर।आस्थाधाम में जहां एक तरफ जिले के आला अफसर श्रद्धालुओं को कहीं से किसी प्रकार की पीड़ा न पहुंचाये जाने की बातें कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आस्थाधाम विंध्याचल परिसर में झांकी दर्शन के लिए आये एक श्रद्धालु की मौजूद पुलिस कर्मियों ने जबरजस्त पिटायी कर दी। पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे लात व घूसों के कारण कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। आखिर श्रद्धालु की पिटायी वह भी मंदिर परिसर में की गयी इस बात पर किसी पुलिस वाले ने अपना मुंह खोलना उचित न समझा।
बाक्स में............
त्रिकोण मार्ग हुआ गुलजार
मीरजापुर।चैत्र नवरात्र में विंध्याचल आये और भला श्रद्धालु त्रिकोण न करें यह कैसे हो सकता है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन आस्थाधाम स्थित त्रिकोण मार्ग गुरुवार को गुलजार हो उठा। आस्थाधाम आने वाले श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन व पूजन करने के बाद सीधे काली खोह पहंुंच माता काली के दर्शन व पूजन करते हुए त्रिकोण मार्ग का रुख कर रहे। माता काली मंदिर के ठीक पीछे स्थित सैकड़ो की संख्या में उंचे सिढ़ियों पर चढ़ भक्त माता के जय जयकारे लगाते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। त्रिकोण यात्रा में कुछ दूरी का सफर चिलचिलाती धूप में भले ही बाधा खड़ी कर रही हो पर आस्था को डिगा न सकी। दिन में गेरुआ तालाब, सीता कुण्ड का दर्शन करते हुए भक्त अष्टभुजा मंदिर की ओर पहुंच रहे हैं जहां घंटो अपनी बारी की प्रतिक्षा करने के बाद माता अष्टभुजा के दर्शन व पूजन कर न सिर्फ निहाल हो रहे बल्कि हंसी खुशी अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
बाक्स में.........
लंगूर श्रद्धालुओं का कर रहे मनोरंजन
मीरजापुर।आस्थाधाम में त्रिकोण मार्ग पर मौजूद लंगूर थके हारे श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे है। ऐसे लंगूरों के दर्शन जैसे ही आप काली मंदिर से पीछे स्थित सिढ़ियों पर चढे़ेगे हो जायेगा। शालिनता के साथ पेश आने वाले लंगूर को देखते ही आप एक बारगी भले ही सहम जाय पर ऐसे लंगूर आज तक किसी भी श्रद्धालु को कोई क्षति नहीं पहुंचायी। आने व जाने वाले श्रद्धालुआंे का सिर्फ हाथ निहारने वाले ऐसे लंगूरों को श्रद्धालुओं के द्वारा चना खिलाया जा रहा है। हाथो से एक एक दाना बीन कर खाने वाले लंगूरो की संख्या एक दो नहीं दर्जनों है। इतना ही नहीं हनुमान का वेष पकड़ कर सिढ़ी के किनारे बैठने वाला एक व्यक्ति लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Post a Comment
Blogger Facebook