Ads (728x90)

मीरजापुर।आस्थाधाम में साफ-सफाई का जिम्मा उठाने वाले विभाग की कलई चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन ही खुल गयी। अभी मेला परवान भी नहीं चढ़ा कि मेला क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ ही अस्थायी स्टैण्डो के आसपास गंदगियों का साम्राज्य कायम देखा जा रहा है। कूड़ा उठाने वाले चक्रमण करते देखे जा रहे हैं पर मेला क्षेत्र में हवा के सहारे जगह-जगह सड़को के किनारे उड़ते कूड़े सम्बन्धित विभाग को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

Post a Comment

Blogger