Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रकाशित नये साल 2022 का दैनंदिन कैलेंडर का विमोचन किया।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजाराम देशमुख ने दादर पश्चिम तिलक भवन में कैलेंडर लोकार्पण समारोह का आयोजन किया था।कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कर्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ  नसीम खान,चंद्रकांत हंडोरे,उपाध्यक्ष बसवराज पाटिल,मोहन जोशी,अभय छाजेडा,भाई नगराले,महासचिव देवानन्द पवार,संजय वालगुडे के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।     

मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में राजाराम देशमुख ने कहा कि जिस हर साल पार्टी नये साल का कैलेंडर प्रकाशित करती है।उसी तरह इस साल भी प्रकाशित किया है।इसका एक मात्र उदेश्य यह है कि लोगों को अपने देश के महापुरुषों की जयंती और उनकी पुण्यतिथि की याद दिलाया जाय।इसके अलावा देश के प्रमुख त्योहार की जानकारी लोगों को समय रहते मिलती रहे। 

विमोचन समारोह के समापन पर राजाराम देशमुख ने सभी नेताओं के प्रति दिल से आभार ज्ञापित किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger