Ads (728x90)

 

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । विशेष संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी प्रभाग विभाग क्रमांक 152 सुभाष नगर चेंबूर की कार्य सम्राट नगर सेविका सदस्या सुधार समिति व मुंबई उपनगर जिला नियोजन समिति और दक्षता समिति शिधा वाटप कार्यालय क्रमांक 33 ई चेंबूर तथा मनपा सुधार समिति सदस्या के अलावा आशा मराठे को भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

मुंबई में शायद ही कोई ऐसी महिला हो जिसको भाजपा ने एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी होगी।मुंबई भाजपा की अत्यंत लोकप्रिय नेत्रि आशा सुभाष मराठे को अपने विभाग में रहने वाले लोगों के लिए सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  हर संभव कोशिश करते देखा जा सकता है।विभाग में किसी भी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना उनकी आदत में सुमार हो गया है।

कोरोना कोविड 19 की महामारी से लोगों को बचाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया।विभाग के गरीब और जरुरतमंद लोगों को राशन और दवा का वितरण किया।अपने विभाग के झोंपडपट्टियों और पक्के इमारतों को विषाक्त किटाणू से बचाने के लिये सेनेटाईज कराया।

अभी हाल ही में आशा मराठे ने अपने विभाग में रहने वाले 15 से 18 साल तक के युवकों को कोरोना का टिका लगाने के लिये चेंबूर में टिका करण केन्द्र बनाने के लिए मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर को एक पत्र लिखा है।जिसकी प्रति मुंबई महानगर पालिका आयुक्त को  भी दिया है।

अब देखना यह है कि उनका  जनहित के लिये किया गया प्रयास कब तक मूर्त रूप में जनता के सामने आता है।

प्रस्तुति कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger