Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज। मोहम्मद मुकीम शेख

चेंबूर तेरा पंथ महिला मंडल की तरफ से डायमंड गार्डन आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल पर भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रभाग विभाग क्रमांक 152 की नगर सेविका आशा सुभाष मराठे ने ध्वजारोहण कर देश की शान तिरंगा को सलामी दी।मंडल अध्यक्षा तारा आच्छा ने आशा मराठे को जैन पट्टा देकर उनका सम्मान किया।तेरा पंथ सभा मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र तातेड  खुशबू लोढ़ा शर्मिला डंगरवाल कल्पना परमार अंजू कोठारी जयती बड़ाला के अलावा तेरा पंथ युवक परिषद चेंबूर अध्यक्ष मुकेश मांडीत सुशील हिरण मूलचंद लोढ़ा रमेश धोका लक्ष्मण कोठारी कुशल जादिया अश्विनी शर्मा भी ध्वजारोहण के समय उपस्थित थे।ध्वजारोहण की व्यवस्था बनाने के लिए लक्ष्मण कोठारी का महिला मंडल ने उनका दिल से आभार व्यक्त किया।    

इसी कड़ी में मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप शुक्ला ने रोजगार एवं स्वंयम रोजगार सेल दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष पिसाल द्वारा सायन प्रतीक्षा नगर में आयोजित ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी।और स्थानिक सैकडों लोगों को माईक पर सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिये कांग्रेस के लोगों ने अपने जान की कुर्बानी दी है।इस आजादी को बरकरार रखना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है।

मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव तुषार गायकवाड़ तानजी घाग प्रशांत जोशी गजानन चांदोरकर विजय यादव एस के सिंह नवीन गायकवाड़ नामदेव पाटिल शबनम शेख उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रामआसरे यादव अविनाश सावंत संतोष निक्कम प्रशांत इंगले सुभाष पाठक स्मिता पाटिल सिबल मेनेजेस छाया खंडागले रेखा घेवारी पुष्पा कोटियन रिना प्रजापति ने अपना विशेष रूप से योगदान दिया।

फोटो कपिलदेव खरवार ।

Post a Comment

Blogger