Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख    

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद  एकनाथ गायकवाड़ के 82 वीं जयंती पर महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी  सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री व प्राध्यापिका वर्षा एकनाथ गायकवाड़ के हाथों गोवंडी के  शताब्दी अस्पताल में कई अपंग लोगों को व्हील चेयर का वितरण किया गया।


वर्षा गायकवाड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी देश के गरीब और जरुरतमंद लोगों की हित और हक के लिये संघर्ष कर रही है।जो लोग आसानी से चलने फिरने में असमर्थ हैं।आज उनके लिये इस शताब्दी अस्पताल में मेरे पिता स्व एकनाथ गायकवाड़ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में व्हील चेयर का वितरण कर सचिन खडतरे ने इसका ताजा उदाहरण प्रस्तुत किया है।मैं इसके लिये पार्टी और गायकवाड़ परिवार की तरफ से उनको और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देना चाहती हूँ। 

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष कचरु यादव पूर्व नगर सेविका उषा कांबले ज़ियाउर्र रहमान वाहिदी दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष आज़म लब्बई जिला महासचिव शंकर खडतरे  ब्लॉक अध्यक्ष कुमार मेनन अजय त्यागी हरिश्चंद्र विचारे शताब्दी अस्पताल दक्षता समिति सदस्य आफताब आलम गुड्डू बकाई मुस्ताक भाई पत्रेवाला शब्बीर खान मो नाजीम शेख पंकज झा शादाब हुसेन निहाल शेख शाहिद शेख के अलावा कई  कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आयोजक मुंबई कांग्रेस स्लम सेल महासचिव तथा शताब्दी अस्पताल दक्षता समिति सदस्य सचिन शंकर खडतरे ने वर्षा गायकवाड़ डॉ अलका माने डॉ सुनील पाकले डॉ जयंत और डॉ दिनेश हेगड़े को शाल और गुलदस्ता देकर  उनका सम्मान किया और दिल से आभार व्यक्त किया।वर्षा गायकवाड़ ने अस्पताल में उत्कृष्ठ सेवा प्रदान करने के लिए डॉ अल्का माने को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger