Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने चेंबूर के 15 वां रोड पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।


इस अवसर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े ने ध्वजारोहण कर देश की शान तिरंगा को सलामी दी।वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक करमलेकर राजेन्द्र राजू नगराले मिलिंद रणदिवे जिला सहसचिव राजकुमार गुप्ता सेवादल के विश्वकर्मा प्रसाद अंकुश डोंगरे धर्मेन्द्र सिंह परमार शेनेयी ममा भी उपस्थित थे।लक्ष्मण कोठारी ने डॉ दिनेश हेगड़े और सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं का दिल से आभार माना। 

दक्षिण मध्य मुंबई जिला अनुसूचित जाति के अध्यक्ष नवीन कुमार शिलवंत ने लाल डोंगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर आयोजन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े ने तिरंगा फहराया।

इससे पूर्व डॉ हेगड़े ने भारत रत्न डॉ बाबा साहेब आम्बेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।मुकेश वडारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर शशिकांत जावडे भागवत जाधव अरुण गायकवाड़ निता पवार विद्या शिलवंते सिलवती गांगुर्डे संध्या टेकाडे रजिया सय्यद उपस्थित थे।

डॉ दिनेश हेगड़े के हाथों सैकडों स्कूली बच्चों को चाकलेट बिस्कुट और मिठाई का वितरण किया गया।

फोटो कपिलदेव खरवार ।

Post a Comment

Blogger