Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 


महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री प्रो वर्षा गायकवाड़ की मुंबई और सम्पूर्ण महाराष्ट्र में भारी लोकप्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उनको कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया है।इससे मुंबई कांग्रेस और महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।


प्रो वर्षा गायकवाड़ के मंत्रालय स्थित उनके सरकारी आवास पर उनको बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहता है।भारी संख्या में मुंबई और महाराष्ट्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक उनको शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें हार्दिक बधाई और अपनी तरफ से शुभकामनाएं दे रहे हैं।


इस संदर्भ में मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई देने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रो वर्षा गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में बतौर एक निर्विवादित मंत्री के रूप में कई दशको से अच्छा काम कर रही हैं।उनकी लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए दिल्ली हाई कमान कांग्रेस ने उनको गुजरात का प्रभारी बनाया था।वहां विधान सभा चुनाव के दौरान वर्षा ताई ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जीत दिलाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम किया था।उनके अनुभव और आक्रामक कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने अभी हाल ही में उनको स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य बनाया है।इससे उत्तर प्रदेश में होने वाला आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को बहुत लाभ मिलेगा।चुकी वर्षा गायकवाड़ दलित समाज से आती हैं ।इसलिए यूपी के दलित समाज के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे और पार्टी मजबूत होगी।

नगर सेविका पुष्पा कोली मामी,पूर्व नगर सेविका उषा कांबले,मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य निलेश नानचे,हरिश्चंद्र विचारे,सचिन खड़तरे,अजय कुमार त्यागी के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों लोगों ने प्रो वर्षा गायकवाड़ को शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजंता यादव,मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र बक्षी,मधु चव्हाण,मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह,मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला,प्रेमबहादुर सिंह,श्री सिद्धिविनायक मंदिर के विश्वस्त राजाराम देशमुख,भास्कर शेट्टी,मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और नगर सेवक हाजी बब्बू खान,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,नगर सेविका गंगा कुणाल माने,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,महासचिव डॉ सत्तार खान,मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस,मुंबई कांग्रेस तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,महेंद्र मुंगेकर,मुंबई कांग्रेस सचिव विकास तांबे,जिला महासचिव शंकर खड़तरे,जिला स्लम सेल अध्यक्ष दीपक वाघ जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,मोहन माने,घाता मिश्र,सुभाषचंद्र यादव,ठाकुर विजय सिंह,गणेश म्हात्रे,सुभाष पिसाल,नवीन गायकवाड़,वसंत कुम्भार,जलिंदर आवारे,सुदर्शन कदम,रामलाल मिश्रा,राजनाथ यादव,सोनू शाह,सतीश दुबे,मंगल सिंह,दिनेश ग कांबले,रीना प्रजापति,रेखा घेवारी,प्रियंका म्हात्रे ने भी प्रो वर्षा गायकवाड़ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger