Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने नगर सेविका प्रभाग विभाग क्रमांक 9 श्वेता परब कोरगांवकर के जनसंपर्क कार्यालय का बोरीवली पश्चिम साई किरण इमारत गोराई2में फीता काटकर और नारियल तोड़कर उद्घाटन किया।


अशोक भाई जगताप ने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बरसात ने मुंबई महानगर पालिका के काम काज की पोल खोल कर रख दिया है।मुंबई की जनता समझदार है सब जानती और सब कुछ समझती भी है।अब कौन कितने पानी में आ गया है।इसलिए अब जनता किसी के मन की बात सुनने वाली नहीं है।7सालों तक बहुत सुन चुकी है और उसका नतीजा भी भुगत रही है। जनता के मन में अब कांग्रेस आ गई है।इसलिए जनता के रुझान को देखते हुए मुंबई कांग्रेस ने आगमी मनपा चुनाव 2022 में  मुंबई की सभी 227 वार्डों में अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में सर्व सम्मति से उतारने का निर्णय लिया है।और उस चुनाव में श्वेता की जीत निश्चित है मुझे इसका पूरा भरोसा है।

इस अवसर पर मुंबई के पालक और वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख,मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर,मुंबई कांग्रेस सहकोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सूत्रालय,मुंबई कांग्रेस सचिव शांताराम भावसार, प्रवीण नायर,वरुण पाटिल,प्रशांत गायकवाड़,उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष कालू बुधेलिया,उतार मुंबई जिला राकापा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह,उत्तर मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रगति राणे के अलावा स्थानिक कांग्रेस के सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अशोक भाई जगताप और असलम शेख ने श्वेता श्रीकांत परब कोरगांवकर के नाम की जर्सी का लोकार्पण भी किया।

समापन पर श्वेता परब ने गुलदस्ता और कांग्रेस पट्टा देकर अशोक भाई जगताप, भूषण पाटिल और संदेश कोंडविलकर,अशोक सूत्रालय आदि का सम्मान किया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन और आभार प्रदर्शन भूषण पाटिल ने किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger