Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री भीम शक्ति संगठन के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे गरीबों के सच्चे नेता हैं।

        उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य गोविंद नायर ने चेंबूर कैंप के अपने जनसंपर्क कार्यालय में एक स्थानिक पत्रकार से बातचीत में कहा।श्री नायर ने यह भी कहा कि वो युवा काल में ही नामदेव ढसाल के साथ दलित आंदोलन में कुद पड़े थे।डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के पक्के समर्थक चंद्रकांत हंडोरे अपने जीवन के आरंभिक काल से ही राजनीत में सक्रिय हो गए।इसका फायदा भी उनको तब मिला जब वो मुंबई के महापौर बने।मैं उनको तब से अत्यंत निकट से जनता हूं।बतौर मुंबई का प्रथम नागरिक महापौर की हैसियत से उन्होंने लंदन का दौरा किया था।वहां की बहुमंजिली इमारतें साफसुथरी सड़कों बगीचों ने उनका मनमोह लिया था।उन्होंने अपने मन में ठान लिया मुंबई को लंदन जैसा शहर बनाने का।तभी उनके महापौर के कार्यकाल में संपूर्ण मुंबई का चौतरफा विकास हुआ। इससे मुंबई और खासकर चेंबूर परिसर में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई।उनके काम करने का ढंग और लोगों से जरा हट कर है।चंद्रकांत हंडोरे में एक खास बात यह है कि वो संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटते हैं और समाज से कभी दूर नहीं रहते।कालांतर में सोनिया गांधी के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया। कांग्रेस को भी उनके जैसा कद्दावर दलित नेता की दरकार थी जिसने केवल महापौर ही बनकर  लोकप्रियता का शिखर छू लिया था।उनकी लोकप्रियता और समाज के हर वर्ग में उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दो बार चेंबूर विधान सभा चुनाव क्षेत्र से अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया और स्थानिक जनता ने उनको दोनों बार ही भरी मतों से चुनकर विधान सभा में भेजा।पार्टी ने उनको महाराष्ट्र का समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया।महाराष्ट्र में मंत्री के रूप में बहुत काम किया।जब से कांग्रेस का दिल्ली हाई कमान ने उनको महाराष्ट्र कांग्रेस का कार्याध्यक्ष बनाया है तभी से लगातार महाराष्ट्र का दौरा कर कांग्रेस का संगठन बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है।अपने चुनाव क्षेत्र चेंबूर में मोनो रेल दलित और अत्यंत पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए डॉ बाबा साहेब आंबेडकर कालेज की स्थापना किया। जिसमें आज की तारीख में हजारों बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।गणपति विसर्जन के लिए चरई तालाब और अंत्यष्ठी के लिए चेंबूर कैंप और पोस्टल कालोनी स्मशान भूमि मुस्लिम कब्रस्तान का नूतनीकरण,बुद्ध विहार और समाज कल्याण केंद्र बनाने के अतिरिक्त गटर नाला रोड और फुटपाथ निर्माण के अलावा अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई  सामाजिक कार्य किया।उन्होंने सामाजिक न्याय मंत्री के रूप में संपूर्ण महाराष्ट्र में दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय देने का काम किया।मंत्रालय में तब उनके ही कक्ष में मुंबई और महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए जाते थे।उन्होंने सभी को न्याय और अपना पूरा सहयोग दिया।यह मंजर हमने खुद अपनी आखों से कई बार देखा है।उन्होंने दलित समाज को बल देने के लिए भीम शक्ति संगठन बनाया है जो सम्पूर्ण महाराष्ट्र में बहुत तेजी से उभरी है।यह संगठन पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।भीम शक्ति का साथ मिलने के कारण आज कांग्रेस सम्पूर्ण महाराष्ट्र में मजबूत हो रही है।उनकी अर्धांगिनी संगीता हंडोरे नगर सेविका उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।अपने विभाग के लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती हैं।इसलिए उनको स्थानिक जनता विगत कई बार से अपना नगर सेविका बनाती है।रही बात चंद्रकांत हंडोरे की तो वो गरीबों के सच्चे नेता हैं।उनकी एक सबसे बड़ी खासियत है कि हजारों की भीड़ में अपने लोगों को पहचान जाते हैं।विधायक और मंत्री रहें या नहीं लेकिन समाज के बीच रहकर सभी का काम करते हैं।कांग्रेस का नेता हो या सामान्य आदमी सभी को हर समय उपलब्ध रहते हैं।सभी की बड़े ही प्यार से सुनते हैं और उनकी समस्या के समाधान के लिए पूरा प्रयास करते हैं।मुंबई हो की महाराष्ट्र जहां भी कहीं प्राकृतिक आपदा अथवा कोई दुर्घटना की खबर मिलती है वहां तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।उनके इसी गुणों के कारण झोंपड़पट्टी में रहने वाले गरीब लोग उनको अपना सच्चा नेता मानते हैं।

मुझे इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब भारी बरसात में चेंबूर वाशी नाका के भारत नगर में दीवार और चट्टान गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई और कई परिवार उद्वस्त हो गए।तब घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में केवल एक नाम सामने आता है वो है चंद्रकांत हंडोरे का जो इस भारी बारिश के मौसम में बचाव कार्य हेतु पहुंचे थे।

इस अवसर पर उनके साथ नगर सेविका संगीता हंडोरे,मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,पूर्व नगर सेवक देवीदास बोरसे,मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत चंदू शेनायऔर अनिल शर्मा, एन के कांबले,शशिकांत बनसोडे,पूर्व नगर सेविका सीमा माहूलकर,राजेंद्र राजू नगराले ब्लॉक अध्यक्ष किरण गायकवाड़,मुरली पिल्लई,तैयब पटेल,नाजीम शेख,कुमार मेनन,अजय त्यागी,और जाफर भाई,बाल्मिकी कांबले,रऊफ भाई,अंकुश डोंगरे,धर्मेंद्र सिंह परमार,बिट्टू राणा,बापू थोरात,संतोष तांबे,संतोष पगारे,सुरेश भंडारे,प्रशांत कांबले,नागेश धवाले,अभिजीत सालुंके,सुरेश शर्मा, रवि कलस्तरी,गणेश म्हात्रे,संतोष सिंह बिट्टू,सैयद खालिद नईम,राजू चौधरी,बालू सालुंके,राजू चौधरी,आफताब आलम,जगदीप कांबले,प्रज्योति हंडोरे के अलावा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बचाव कार्य और राहत सामग्री के साथ आर्थिक मदत वितरण में शामिल थे।श्रीनायर ने यह भी कहा कि दुख की घड़ी में कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता लोगों की मदद करने के लिए घर से बाहर निकल पड़ता है। 

कांग्रेस की तरफ से चंद्रकांत हंडोरे ने मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायल लोगों को 15 हजार रुपए और राशन का वितरण किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर सेवक राजेंद्र माहूलकर ने अपना विशेष सहयोग किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger