Ads (728x90)

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 


आदमी के जीवन में पानी का बड़ा महत्व है। आपको कई जगह पर लिखा हुआ पढ़ने के लिए मिल ही जाता है,जल ही जीवन है।

लेकिन यह भी कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति नही अच्छी होती है।मानव जाति के लिए अति नुकसान पहुचा सकता है।आज बरसात के मौसम में अत्यधिक पानी गिरने से देश के कई भागों में भारी तबाही मचा हुआ है।  बाढ़ के कारण अबतक न जाने कितने ही परिवार उध्वस्त हो गए और कितनो की जाने चली गई।इसका सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।


 चेंबूर के हेगडे हॉस्पिटल एंड सर्जिकल नर्सिंग होम में बातचीत करते हुए मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे बताते हैं कि भारत रत्न इंदिरा गांधी ने जब अपना चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा लिया तब उनके विरोधियों ने इसका खूब दुष्प्रचार किया था।हाथ का पंजा को लेकर जहां तहां विरोधी अपने भाषण में कहा करते थे।खबरदार होशियार हाथ का पंजा तमाचा और मुक्का हो जाता है।आगे चलकर आपके मुंह और पेट पर कांग्रेस चलाने वाली है।इस बात को तबके कई भाषा के समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।डॉ हेगडे ने यह भी कहा कि मैं जन्म से ही कांग्रेसी हूं।हमने पहली बार उनको चेंबूर के गांधी मैदान में कांग्रेस की सभा में भाषण करते हुए देखा और सुना तब मैं 10 वी का छात्र था।मुझे आज भी अच्छी तरह से याद है।तब देश की जनता ने उनके विरोधियों की एक न सुनी और हाथ के पंजा को हाथों हाथ ले लिया।और इंदिरा गांधी की किस्मत का सूरज कुछ इस तरह चमका कि उसकी तपीस से उनके विरोधियों के तन बदन के सभी कपड़े जल गए और सब के सब नंगे हो गए।नंगा से मेरा मतलब कुर्सी और पद से है और कुछ नहीं।

उल्लेखनीय बात तो यह है कि देश में कहीं भी कोई प्राकृतिक आपदा हो या कोई दुर्घटना हो कांग्रेसियों के मदद का हाथ वहां सबसे पहले पहुंचता है।उदाहरण के लिए कोरोना जैसी महामारी को ही लिजिए।मुंबई जैसे महानगर की बात करें तो यहां अशोक भाई जगताप, चरण सिंह सप्रा,अमरजीत सिंह मनहास,गणेश कुमार यादवऔर मधु चव्हाण के मार्गदर्शन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण मुंबई में कोरोना से प्रभावित सबसे अधिक लोगों को हर तरह का सहयोग किया है।कांग्रेस के सहयोग का उपक्रम आज भी उसी रफ्तार से चल रहा है जैसे पहले चल रहा था।अभी हाल ही में चेंबूर वाशी नाका भारत नगर में दीवार और पहाड़ी खिसकने से 32 निरपराध लोगों की जाने चली गई। कई परिवारों का आशियाना ही उजड़ गया।इस दुर्घटना के शिकार लोगों को हर तरह का सहयोग पहुंचने का काम कांग्रेस के पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे ने किया था।आज भी व्यवस्थापित परिवार के लोगों को स्थाई रूप से बसाने और सरकारी आर्थिक अनुदान दिलाने की दिशा में पूरा प्रयत्न कर रहे हैं।मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह और अब्दुल अहद खान ने गोरेगांव पूर्व में अशोक भाई जगताप,चरण सिंह सप्रा,संजय निरुपम और जेनेट डिसूजा,भूषण पाटिल,प्रेमबहादुर सिंह की उपस्थिति में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त राशन का वितरण किया।महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने धारावी को कोरोना मुक्त कराने के साथ स्कूली क्षेत्रों और कोरोना प्रभावित लोगों को हर तरह का सहयोग किया है।मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने मुलुंड अपने जनसंपर्क कार्यालय से कोंकण क्षेत्र में बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए राशन और अन्य कई खाद्य पदार्थ ट्रक से रवाना किया जाएगा।इसका मतलब  बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस का हाथ का पंजा गरीबों के साथ अब भी है।अगर कुछ नहीं है तो बस इंदिरा गांधी और हाथ का पंजा के विरोधी।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रेमबहादुर सिंह,राजेश कोटीयन,मराठा मंडल के सदस्य राजन भोसलेअखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट और माथाडी कामगार यूनियन ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष और मुलुंड विधान सभा कांग्रेस स्लम सेल अध्यक्ष सानू शेख के अतिरिक्त कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस कार्य के लिए चरण सिंह सप्रा ने सानू शेख की सराहना किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger