Ads (728x90)

 


मुंबई । हिंदुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 


आदमी हो या जानवर पशु हो की पक्षी सभी को जीवन जगने के लिए हवा और पानी के साथ भोजन की जरूरत होती है।इसलिए भारतीय संस्कृति में भोजन दान को बहुत महत्व दिया गया है।कुदरत ने हम सभी को हवा,पानी मुफ्त दे रखा है। लेकिन भोजन के लिए इंसान को परिश्रम करना पड़ता है।शरीर से पसीना बहाना पड़ता है।


कोरोना के संकट में तो लोग चाह कर भी नहीं परिश्रम कर पा रहे हैं और नाही तो अपना पसीना ही बहा पा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण सभी रोजगार और उद्योग धंधे बंद पड़े हैं।

 इन्ही सब बातों पर विचार करते हुए महाराष्ट्र और मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक संगठन भीम शक्ति के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के जन्मदिन के बहाने सम्पूर्ण महाराष्ट्र के सभी जिलों के तालुका में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज और खाने पीने की अन्य चीजों का वितरण किया है।

मुंबई का उपनगर चेंबूर के पी एल लोखंडे मार्ग  में स्थानिक कांग्रेस की कार्यसम्राट नगर सेविका संगीता हंडोरे के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया।

राशन वितरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष,मुंबई कांग्रेस प्रभारी और समाज कल्याण विभाग के पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने राशन वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि,आज कोरोना की बीमारी का डर और लॉकडाउन के कारण लोग अपने ही घरों में कैद जैसे होकर रह गए हैं।उनके सामने रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।मौजूदा समय को देखते हुए कांग्रेस और भीम शक्ति संगठन के लोगों ने कोरोना के शुरुआती दौर से ही गरीब और जरूरामंद लोगों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। इसके पीछे हमारा कोई राजनीतिक स्वार्थ नहीं है हम तो केवल लोगों का जीवन बचाना चाहते हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद नायर,मुंबई कांग्रेस सचिव कैलाश अरावडे, एम टी डेविड,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, एन के कांबले,बापू थोरात,बिट्टू राणा,बाल्मिकी कांबले,चंद्रकांत जाधव,संतोष सरवदे,दिनेश सिंह, अमरजीत सिंह,शरनपाल गोयल,सुरेंद्र शर्माआदि ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था की जबकि ब्लॉक अध्यक्ष किरण गायकवाड़ ने चंद्रकत हंडोरे, संगीता हंडोरे और सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger