Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान के जन्म दिन के मौके पर ईशान्य मुंबई जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष शाहिद शेख ने गौतम नगर गोवंडी में कोरोना के कारण एक सादा कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर वसीम जावेद खान ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए घर में रहें सुरक्षित रहें ,और बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें लेकिन मास्क जरूर लगाएं।सामाजिक दूरी का पालन भी करें।उन्होंने सभी बड़ों और बच्चों से यही अपील करते हुए छोटे बच्चों को केक और चॉकलेट खिलाया गया।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान, राकांपा तालुका अध्यक्ष नसीम खान,एडवोकेट सोएब शेख,विशाल सालुंके आदि ने वसीम जावेद खान को गुलदस्ता देकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मोबाईल फोन पर राकांपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ तिवारी मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़, मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला, मुंबई कांग्रेस सचिव विकास तांबे, मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य निलेश श्याम नानचे, मुंबई कांग्रेस साउथ इंडियन तमिल सेल मुंबई कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी, मोहम्मद मुकीम शेख,ब्लॉक 142 अध्यक्ष राजनाथ यादव,गणेश म्हात्रे आदि ने उनको जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी।

शाहिद शेख ने आगंतुक लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger