Ads (728x90)

 


मुंबई । हिंदुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ के निधन के एक माह पूरे होने पर मुंबई कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य निलेश श्याम नानचे ने अपने चेंबूर स्लम सेल कांग्रेस के जन संपर्क कार्यालय में 5 सौ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन का वितरण किया ।


महाराष्ट्र राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने स्व एकनाथ गायकवाड़ और स्व राजीव सातव की तस्वीर पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर नेताद्व्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उन्होंने 5 महिलाओं को राशन वितरण कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात माइक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि , निलेश नानचे को पता है की कोरोना के कारण सरकार ने मुंबई शहर में लॉकडाउन लगा रखा है । लोग अपने घरों में बिना किसी काम के बेकार बैठे हैं । लेकिन उनको और उनके परिवार वालों को दो जून का भोजन तो हर हाल में चाहिए ।

इसीलिए निलेश ने चेंबूर के गरीब और जरूरतमंद  सैकड़ों लोगों को राशन दिया है । आज निलेश ने मेरे स्वर्गवासी पिता एकनाथ गायकवाड़ की स्मृति में गरीब और कोरोना से बेकार हुए सैकड़ों लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की कई चीजों का वितरण मेरे हाथों से कराया है इसके लिए मैं मुंबई कांग्रेस और खासकर गायकवाड़ परिवार की तरफ से निलेश और उनके सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं ।

मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे , मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान के हाथों भी कई लोगों को राशन वितरित किया गया।  

दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शंकर खड़तरे,राजू गोडसे ,पूर्व नगरसेवक शैलेश धीवर,अजय त्यागी, हनीफ अंसारी,दिनेश सिंह,अमरजीत सिंह,कलीम काजी,राजीव त्रिपाठी, बबलू अंसारी,मनोज शुक्ला,अल्ताफ पटेल,जय सिंह गोयल,मुराद मस्तान, लंकेश कांबले, अश्विन बनसोडे,विक्रम म्हात्रे,गणेश म्हात्रे,गीता सिंह,कल्पना शिंदे,रेखा सावंतआदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम समापन पर वर्षा गायकवाड़ को गुलदस्ता देकर स्वाति निलेश नानचे नेउनका स्वागत किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger