Ads (728x90)

महिला कर्मचारी के साथ  अपशब्ध का प्रयोग करने वाले मनपा उपायुक्त के विरुद्ध आयुक्त के समक्ष शिकायत, भिवंडी मनपा कर्मचारी संघटना द्वारा पेनडाउन आंदोलन 
भिवंडी ।एम हुसेन।  भिवंडी शहर महानगरपालिका के  आस्थापन विभाग में  काम करने वाली लिपिक महिला के साथ मनपा उपायुक्त दीपक कुरलेकर ने अपशब्द का प्रयोग किया ।जिसकारण  उक्त  महिला बेहोश कर गिर पडी उसे तुरंत  धामनकर नाका  स्थित निजी  अस्पताल में  उपचार हेतु  भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।इसी दरम्यात उक्त  घटना की जानकारी मनपा में  काम करने वाली महिला  कर्मचाऱियों को मिलते ही उन्होंने ने कामकाज बंद कर मनपा  आयुक्त के कार्यालय में जमा होकर उक्त घटना की विस्तृत जांच  कराये जाने की मागं की है।इसी  दरम्यान मनपा  कामगार कृती संघर्ष समिति व विविध कामगार संघटना  द्वारा दोपहर  से ही पेनडाउन आंदोलन शुरु कर दिया है।   
               गौरतलब है कि  कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को रोकने के मनपा प्रशाकीय कार्यालय में शुरु चुनाव  कर्मचारी व अधिकारी वर्ग कामकाज कर रहे हैं परंतु आज सुबह मनपा के आस्थापन विभाग में  लिपिक  के रूप में  काम करने वाली कल्पिता थापड  नामक मनपा कर्मचारी अपने  वेतन की जानकारी लेने के लिए  उपायुक्त दीपक कुरलेकर  के कार्यालय में गई  थी। जहां  उपायुक्त ने इनके साथ  अपशब्द  का प्रयोग किया जिसकारण महिला का रक्तदाब  बढ़ गया और वह उपायुक्त के कार्यालय में ही बेहोश होकर गिर पड़ी, इसकी सूचना मिलते ही अन्य  कर्मचारी  उपायुक्त के कार्यालय में तुरंत पहुंचे और महिला को तुरंत  धामनकर नाका  स्थित  ऑरेंज  अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत ठीक है। उक्त  घटना की जानकारी मनपा  में  काम करने वाली विविध विभाग की लगभग 60 महिला कर्मचाऱियों  को मिलते ही तुरंत  कामकाज  बंद करके मनपा आयुक्त डॉ प्रवीण आष्टीकर  से  भेंटवार्ता कर घटित  प्रकरण की  विस्तृत जांच  कराने व कार्रवाई  की जाये इस प्रकार की मांग की है ।इसी प्रकार   कोरोना  के संदर्भ में  काम करने वाली महिलाओं को सेनेटाइजर सहित विविध साहित्य उपलब्ध कराया जाये,  कल्याण ,ठाणे ,डोबिवली ,अंबरनाथ ,शहापूर ,वाडा इन भागों में महिलाओं को बस सेवा समय से उपलब्ध कराया जाये इस प्रकार की मांग की गई है। 
 इस बाबत आयुक्त से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि  महिलाओं के साथ कोई भी अपशब्द का प्रयोग न करे और उक्त घटना  प्रकरण की विस्तृत जांच  की जायेगी।   


Post a Comment

Blogger