Ads (728x90)

मुंबई:- कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे से असंतुष्ट डॉ आर आर सिंह ने बागी के रूप में मुलुंड विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था।
      6 ऑक्टोबर को मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़,पूर्व मंत्री नसीम खान,प्रनील नायर (अध्यक्ष-ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस)के समझाने एवं गोविंद सिंह(कांग्रेस उमेदवार),डॉ बाबुलाल सिंह(उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस)के अनुरोध पर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस ले लिया।और कहा कि वे पूरी ताकत से अपने समर्थकों के साथ गोविंद सिंह को जिताने हेतु कार्य करेंगे।
   इस अवसर पर मोहनलाल राज,रईस खान,रामु जैसवाल, भगवान किशोर तिवारी,शरीफ खान,अरविंद यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Blogger