Ads (728x90)

सेवादल के कार्यकर्ता चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे - विनोद कोलपकर


भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे सेवादल के कार्यकर्ता - अशोक राज आहूजा



कांग्रेस की पहचान सेवादल से है - जय प्रकाश सिंह



मुंबई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में  कांग्रेस सेवादल की परंपरा के अनुसार  शिविराधिपति विनोद कोलपकर के हाथों  ध्वजारोहण कर मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया उसके बाद प्रशिक्षण लेने आये सेवा दल के कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया गया। उसके बाद  स्वर्गीय मुरली देवरा सभागृह में अतिथि मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अशोक राज आहूजा, शिविराधिपति विनोद कोलपकर ने सेवादल के संस्थापक हार्डीकर जी के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर व दिप पज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर मुंबई के  दोनों कार्यवाहक अध्यक्ष कमला प्रशाद यादव, सतीश मनचंदा,व विजया सालवी  द्वारा आये हुवे मुख्यअतिथि, शिविराधिपति, व मुंबई प्रभारी को पुष्पगुच्छ देकर व शाल पहनाकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव व मुंबई के प्रभारी अशोक राज आहूजा,शिविराधिपति विनोद कोलपकर व  मुख्य अतिथि मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। उक्त अवसर पर सेवादल के प्रदेश, जिला व तालुका के पदाधिकारियों के साथ महिला बिर्गेड, यंग बिर्गेड के पदाधिकारी व भारी संख्या में सेवादल का प्रशिक्षण लेने वाले  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देखिए पूरी रिपोर्ट

 मुंबई से  मोहम्मद मुक़ीम शेख की रिपोर्ट

Post a Comment

Blogger