Ads (728x90)


मुंबई प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में  कांग्रेस सेवादल में 3 से 5 फरवरी तक मुंबई कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के  शिविराधिपति विनोद कोलपकर  द्वारा सेकड़ो सेवादल के कार्यकर्ताओं को  प्रशिक्षण दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव व मुंबई के प्रभारी अशोक राज आहूजा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शिविर सफल रहा । उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, गोविंद सिंह, मुंबई कांग्रेस के महासचिव संदेश कोंडविलकर, भूषण पाटिल, महाराष्ट्र कांग्रेस के  राजन भोसले,  और नितिन पाटिल सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अशोक राज आहूजा, शिविराधिपति विनोद कोलपकर  के हाथो  प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
 उक्त अवसर पर मुंबई के  दोनों कार्यवाहक अध्यक्ष कमला प्रशाद यादव, सतीश मनचंदा,व विजया सालवी  द्वारा आये हुवे  शिविराधिपति विनोद कोलपकर  व मुंबई प्रभारी अशोक राज आहूजा  व अतिथियो को पुष्पगुच्छ देकर व शाल पहनाकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर सेवादल के प्रदेश, जिला व तालुका के पदाधिकारियों के साथ महिला बिर्गेड, यंग बिर्गेड के पदाधिकारी व भारी संख्या में सेवादल का प्रशिक्षण  प्राफ्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Blogger