Ads (728x90)

मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई -
 प्रत्येक वर्ष मुंबई में दिवाली के दरम्यान आग लगने की  घटना बढ़ती है. इस वर्ष दिवाली के  दरम्यान पाच दिनों में लगभग १९६ आग लगने की  घटना घटी है.  जिसमे से  ५० सिर्फ फटाखे के वजह से लगी यह सूचना मुंबई अग्निशमन दल से प्राफ्त हुई है.

देशभर में ५ से ९ नवम्बर के दरम्यान दिपावली का त्योहार मनाया गया. इसमे  मुंबई अग्निशमन दल के पास  ६ नवम्बर को  ३१ आग लगने की घटना दर्ज हुई जिसमें  ६ स्थानोंपर फटाखे के वजह से आग. ७ नवम्बर को ५२ आग लगने की घटना दर्ज हुई जिसमें से १६ स्थानों पर पटाखों के वजह से आग लगी. ८ नवम्बर को  ७४ आग लगने की  घटना दर्ज हुई जिसमें से १५ स्थानोंपर फटाखे के वजह से आग लगी . ९ नवम्बर को ३२ आग लगने की घटना दर्ज हुई. जिसमे से  १२ स्थानोंपर फटाखे के वजह से  आग लगी. १० नवम्बर को  ७ आग लगने की घटना दर्ज हुई जिसमें से  १ जगह फटाखे के वजह से आग लगी. मुंबई में ६ से १० नवम्बर के  दरम्यान लेव्हल एक की १९० आग लगने की  घटना हुई. जिसमे  ५० आग लगने की  घटना भी फटाखे की वजह से दर्ज हुई है. और  लेव्हल दो की पाच स्थानों पर और  लेव्हल तिन की एक स्थान पर  आग लगी थी. दिवाली के दरम्यान लगी हुई आग अधिकतर  लेव्हल एक की होने से उसमे किसी भी प्रकार का जान को नुकसान नही हुवा और उसी तरह कोई भी घायल नही हुवा यह सूचना अग्निशमन दल ने दिया है .


तीन वर्षो में फटाखे के वजह से  १७० आग लगने की घटना - 


मुंबई में पिछले  तीन वर्षो में सिर्फ दिवाली के दरम्यान फटाखे के वजह से  १७० स्थानोंपर आग लगने की घटना घटित हुई है. जिसमे  २०१६ में ८३, २०१७ में ३७ और २०१८ में ५० आग लगने की घटना दर्ज हुई यह अग्निशमन दल ने बताया है. 


Post a Comment

Blogger