Ads (728x90)

- 26 केन्द्रो के लिए 20 लाख 80 हजार रुपया 9 महीने पूर्व सरकारी खजाना से निकासी कर नही की अब तक कार्य

-पूर्व बीडीओ की सांठ गांठ से फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते माले ने की जांच की मांग


उजियारपुर। पंकज कुमार सिंह
उजियारपुर प्रखंड में  दो दर्जन से अधिक आंगनवाड़ी केन्द्रो का जीर्णोद्धार के नाम पर लगभग 21 लाख रुपए का हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। इस काले कारनामे में पूर्व बीडीओ पर महज एक अभिकर्ता सुरेश पासवान ( प्रखंड के जीपीएस) को अभिकर्ता बनाकर बिभिन्न पंचायत अन्तर्गत 26 केन्द्रो का मरम्मती के लिए 2017 के सितम्बर माह में ही सरकारी खजाने से वत्तोर अग्रिम राशि निकाल कर निजी इस्तेमाल में लगा दिया गया। और किसी भी केंद्र पर मरम्मती का कार्य नही किया गया। इसके खुलासे से प्रखंड में हडक़ंप मच गया है। मामले में इधर भाकपा माले के अंचल सचिव फूल बाबू सिंह ने भी शनिवार को पार्टी की एक बैठक कर जांच की मांग कर दिया है। जानकारों के अनुसार प्रखण्ड  तत्कालीन बी.डी.ओ. संजीव कुमार व प्रखंड प्रमुख ने सामस्तीपुर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(बाल विकास परियोजना) के आदेश पर 26 अलग अलग आंगनवाड़ी केन्द्रो के जीर्णोद्धार के लिए 20,80000 रूपये की राशि कोषागार से निकाल कर निजी इस्तेमाल में लगा दिया। आशचर्य तो यह है कि इस विकाश मद की राशि खर्च करने की जानकारी किसी पंचायत समिति सदस्यों ( जो की परम्परा व तय नियम है) को भी जानकारी नही दिया गया।                 आंकड़ एक नजर में :- जिसके नाम पर वारान्यारा हुआ है।
1.आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 223 के नाम पर 68500/- की राशि। 2. केन्द्र संख्या -75 के नाम पर 98500/- की राशि। 3. मालती पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 162 के नाम पर 98000/- की राशि। 4. महेसारी के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 116 के नाम पर 98500/- की राशि। 5. नाजिरपुर पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या -108 के नाम पर 88200/- की राशि। 6. केन्द्र संख्या 116 के नाम पर 98500/- की राशि। 7. केन्द्र संख्या - 110 के नाम पर 98500/- की राशि। 8. रामचन्द्रपुर अंधैल पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या -99 के नाम पर 98300/- की राशि। 9.  परोरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या -33 के नाम पर 88400/- की राशि। 10. केन्द्र संख्या -31 के नाम पक 98700/- की राशि। 11. केन्द्र संख्या - 29 के नाम पर 73200/- की राशि। 12. गावपुर पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 157 के नाम पर 68400/- की राशि। 13. केन्द्र संख्या -152 के नाम पर 98300/- की राशि। 14. पतैली पूर्वी के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 132 के नाम पर 98300/- की राशि। 15. केन्द्र संख्या - 97 के नाम पर 88000/- की राशि। 16.पतैली पश्चमी पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 129 के नाम पर 98200/- की राशि। 17.भगवानपुर कमला पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या -91 के नाम पर 98200/- की राशि। 18. लोहागीर पंचायत ते आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या -167 के नाम पर 68600/- की राशि।     19. केन्द्र संख्या - 168 के नाम पर 98600/- की राशि। 20. बैकुंठपुर ब्रहण्डा के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 36 के नाम पर 98700/- की राशि। 21. केन्द्र संख्या -238 के नाम पर 98800/- की राशि। 22. चाँदचौर पूर्वी के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 13 के नाम पर 98400/- की राशि। 23. केन्द्र संख्या - 22 के नाम पर 98500/- की राशि।    24. चाँदचौर पश्चिमी के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या - 12 के नाम पर 98400/- की राशि। 25. चाँदचौर करिहारा के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या -04 के नाम पर 98400 की राशि। 26. केन्द्र संख्या - 192 के नाम पर 98300/ निकाशी की गई है।

Post a Comment

Blogger