Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  स्वच्छ भारत अभियानांतर्गत प्राप्त कर्ता स्वच्छ सर्वेक्षण २०१८  स्पर्धा में महाराष्ट्र में कुल  10 शहरों का चयन किया गया है।जिसमें भिवंडी शहर का समावेश है। भिवंडी शहर के हुए चयन से  शहर का सम्मान बढा है जिसके पश्चात भिवंडी मनपा   महापौर जावेद दलवी व आयुक्त मनोहर हिरे ने नगरविकास विभाग की प्रधान सचिव (२) मनीषा म्हैसकर से मंत्रालय में भेंट करके उनका अभिनंदन किया है। नगरविकास विभाग द्वारा समय समय से किया बहुमूल्य मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप भिवंडी शहर का चयन स्वच्छता स्पर्धा में सर्वाधिक विकसित होने वाले में शामिल हुआ है।उक्त अवसर पर प्रधान सचिव म्हैसकर ने महापौर दलवी व आयुक्त हिरे के द्वारा  शहर स्वच्छता हेतु हरसंभव प्रयास किए पर अभिनंदन किया है।उक्त भेंट में महापौर ने शहर के विकास कार्यों बाबत चर्चा की। प्रधान सचिव मनिषा म्हैसकर ने भिवंडी शहर के विकास कार्यों में राज्य शासन प्रशासन का संपूर्ण सहकार्य रहेगा इस प्रकार का आश्वासन दिया है। उक्त अवसर पर शिक्षण मंडल के पूर्व सभापति प्रदीप पप्पू राका उपस्थित थे। 

Post a Comment

Blogger