Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। द्रोणा फाउंडेशन एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जो पिछले दो वर्षों से भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक, वैद्यकीय तथा शैक्षणिक कार्यों में अग्रसर है। संस्था की स्थापना  का मुख्य उद्देश्य है भिवंडी व ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सामाजिक, वैद्यकीय और शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करके उन्हें एक अच्छे व स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर करना है।
विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है और यह दिन विश्व की सभी महिलाओं को समाज में अपनी भागीदारी तथा आवश्यकता की जरूरत पर जागरूक किया जाता है। इसी उद्देश्य से प्रेरित होकर द्रोणा फाउंडेशन एवं पुलिस उपायुक्त भिवंडी परिमंडल 2 ने संयुक्त रूप से भिवंडी की महिलाओं के सशक्तिकरण व जागरूकता के अभियान को बढावा देने के लिए हर वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उमंग बाइक रैली का आयोजन करता है। उक्त बाइक रैली के मुख्य आकर्षण 1500 से 2000 महिलाएं इस कार्यक्रम में सहभागी होंगी, कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण रूप से निशुल्क है, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा बाइक रैली में संलग्न होना तथा रैली में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को पोस्टर व बैनर्स द्वारा समाज के समक्ष प्रस्तुत करना जैसे महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के ऊपर पुरूषों द्वारा अन्याय तथा उनके स्वस्थ्य व कैंसर जैसी संक्रामक बीमारियों के बारे में जाग्रुक करना आदि विषय को लेकर आगामी 11 मार्च 018 को सुबह 7.30 बजे से उमंग बाइक रैली का आयोजन किया गया है, जो शिवाजी चौक भिवंडी स्थित से प्रारंभ होकर ब्राह्मण आली, थाना रोड, धामनकरनाका, कल्याण नाका, वंजारपट्टी नाका से होते हुए चाचा नेहरू हिंदी हाई स्कूल में समापन होगा। रैली समाप्त होने के बाद विभिन्न कार्पोरेट तथा स्थानीय कंपनियों द्वारा लकी ड्रॉ कर चयनित महिलाओं को विभिन्न प्रकार का गिफ्ट  वितरित किया जाएगा। रैली में सहभागिता के लिए पंजीकरण आवश्यक है, पंजीकरण व अन्य जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर  7768052223,9850707111,9822118018,9822053878 पर शीध्र संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ नूतन मोकाशी संयोजक उमंग बाइक रैली ने दी है।

Post a Comment

Blogger