Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  शहर पावरलूम कपडा उद्योग के नाम से जाना जाता है इसीलिए यहां देश के विविध राज्यों से सभी जाति धर्म के लोग आकर सपरिवार जीवन यापन करते हैं। जिनकी महिलाएं भी परिवार को संपन्न करने की दृष्टि से घरेलू कामकाज करके रोजगार प्राप्ति के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं। शासन द्वारा महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े रहने के लिए विविध योजनाओं की घोषणा की गई है। उक्त योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को कैसे मिलेगा, महिलाओं का सक्षमीकरण कैसे होगा, अल्पसंख्यकों का सर्वांगीण विकास, इनके लिए जनजागृति करने के लिए पक्ष प्राप्त आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर जिला कार्यालय द्वारा काम की शुरूआत की गई है।
इसी के अनुसार भाजपा के सहकाार्य से भिवंडी शहर में लगभग 100 महिला स्वयं सहायता बचत गट स्थापित की है, इसी प्रकार तीन से चार हजार अल्पसंख्यकों के राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत खाता खोले गए हैं तथा काम शुरू है। परंतु महिला स्वयं सहायता बचत गट स्थापित करने के बाद बैंक में खाता खोलने के लिए शहर के बैंकों में धक्का खाना पडता है। स्वयं सहायता गट की क्षमता निर्धारित होने के बाद व गट नियमित रूप से शुरू होने के बावजूद बैंकों द्वारा वित्त आपूर्ति शुरू होने में अडचन आरही है। शासन के दि. अ. यो. राष्ट्रीय नागरी उपजीविका अभियान के माध्यम से यह अभियान आयोजित होने के बाद भी बैंकों द्वारा होने वाली अडचन का सामना करना पड रहा है। इसी प्रकार व्यक्ति कर्ज, उद्योग व्यवसाय हेतु कर्ज, गट कर्ज आदि स्वरूप के कर्ज प्रकरण में शहर के विविध बैंकों में काफी दिनों से प्रलंबित है, जबकि 15 दिनों में सारी प्रतिक्रिया पूरी कर फाइल को पास करना आवश्यक है। जिसके लिए स्थानिक लोगों को बैंकों में अनेकोबार चक्कर लगाने पड़ते हैं जिन्हें बैंक कर्मचारी सही ढंग से उत्तर भी नहीं देते। इसी प्रकार गट के सदस्यों के व्यक्ति बैंक खाते खोलने, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, सुकन्या बाबत बैंकों द्वारा सहकार्य नही मिलता तथा बैंकों में बचत खाते खोलने के बाद बैंक द्वारा पासबुक नहीं दिया जा रहा है। उक्त प्रकार की समस्याओं को लेकर नागरिकों में तीव्र नाराजगी व्यााप्त हैै। इसलिए उक्त मामले हेतु गंभीरता पूर्वक विचार होना अत्यंत आवश्यक है। उक्त समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा भिवंडी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संतोष एम् शेट्टी ने सुधीर मुनगंटीवार अर्थमंत्री महाराष्ट्र राज्य को ज्ञापन देकर मांग करते हुए आग्रह किया है कि मंत्री महोदय स्वयं लक्ष देते हुए राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी वर्ग एवं महिला बचत गट के पदाधिकारी, नागरिक को शामिल कर अपने स्तर पर एक विशेष बैठक आयोजित कर सभी प्रश्नों को मार्ग पर लाएं।

Post a Comment

Blogger