Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। तालुका के  कोनगांव  खाडी किनारे  रेती माफियाओ  द्वारा  अवैध रूप से  रेती उत्खनन की जा रही है जिससे   खाडी का खारा पानी खेती में आरहा है परिणामस्वरूप  भाजी  व धान  नष्ट हो जाते हैं। उक्त प्रकार से अवैध रूप से रेती उत्खनन की  जानकारी  ग्रामीणों द्वारा  भिवंडी   तहसीलदार शशिकांत गायकवाड को दी गई थी जिसके अनुसार तहसीलदार ने  मंगलवार को  खाडी किनारे  निरीक्षण कर ग्रामपंचायत द्वारा सुरक्षा  बांध निर्माण करने के लिए  निर्देश दिए थे। तहसीलदार के निर्देशानुसार  ग्रामपंचायत की सरपंच डॉ.रुपाली कराले,उपसरपंच कुमार म्हात्रे,सदस्य अशोक म्हात्रे,भरत जाधव ,ग्रामविकास अधिकारी मधुकर जाधव आदि ने  अथक प्रयास कर धान खेती की सुरक्षा करने के लिए  बांध निर्माण कर खारे पानी से  खेती को बचाने का प्रयास किया है। कोनगांव खाडी किनारे लगभग   २०० एकर भूखंड  में स्थानिक किसान  धान रोपाई करने के साथ  सफेद कांदा ,मूली,वाल ,तूर दाल ,टमाटर ,मिरची आदि  भाजी की खेती कर रहे हैं ।परंतु  रेती माफियाओं द्वारा  उत्खनन करने से खेती की भूखंड   में  खारे पानी आने के कारण इनकी खेती बर्बााद हो रही थी।जिसे गंभीरता से लेते हुए  तहसीलदार शशिकांत गायकवाड ने  रेती माफियाओं के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई करने के  निर्देश दिए हैं। उक्त अवसर पर  गोरक्ष भगत,डॉ.अमोल कराले,गंगाराम पाटिल,भगवान भोईर,विनोद म्हात्रे,सचिन पाटिल,सागर म्हात्रे,कोनगांव तलाठी सुधाकर कामडी,श्रीकांत म्हात्रे आदि किसान व ग्रामपंचायत कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger