Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  खाद्य तेल की  मार्केटिंग के लिए नियुक्त  मेनेजर द्वारा  ३५ लाख रुपये का  खाद्य तेल की धोखााधड़ी करने की  घटना कोनगांव स्थित घटित हुई है। उक्त  प्रकरण में  मेनेजर जिगर गोविंद गाला के विरुद्ध  कोनगांव पुलिस स्टेशन ने  धोखााधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी जयेश जिवराज हरिया का जे. जे. ट्रेडिंग कंपनी ,रवारीया इंडस्ट्रीज नामक होलसेल खाद्य तेल का व्यवसाय है। इन्होंने  जुलाई से अक्टूबर तक २०१७ के  दरम्यान मेनेजर जिगर द्वारा  दुकानदारों को आपूर्ति करने के लिए  पुरवठा  खाद्य तेल सुपूर्द किया था। परंतु उसने इस खाद्य तेल में से ३५ लाख ६ हजार ७११ रुपये की परस्पर वसूली कर यह रकम  हडप कर लिया।


Post a Comment

Blogger