Ads (728x90)

-नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मरीजों में बांटा फल

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी
मीरजापुर। देश के यशश्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इस अवसर पर मंडलीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनका जन्मदिन सादगी पूर्ण ढंग से गरीबों के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी त्याग और समर्पण के प्रतिमूर्ति है। उन्होंने भाजपा को जहां बुंलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है वहीं वह कोमल हृद्य के साथ उनका सम्पूर्ण जीवन निर्विविवाद रहा है।  यही कारण रहा है कि उनके फैसले और विचारों को विपक्ष भी मानता था। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में मिष्ठान वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अटल विहारी वाजपेयी देश के गौरव है जिनके जीवन से सभी को सीख लेनी चाहिए। इसी क्रम में जिले के अन्य हिस्सों में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया।







Post a Comment

Blogger