Ads (728x90)

-कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि लाखों लोगो की धड़कन हैः 
-राहुल गांधी की ताजपोशी को बताया अच्छे दिनों की शुरूआत हुई

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का नेतृत्व युवा के हाथ में आने से कांग्रेस के बीते दिन आने वाले हैं तो वहीं देश को भी एक मजबूत और युवा नेतृत्व मिला है। यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर आलम अंसारी का वह नगर के बागकुंजलगिर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस के बीते हुए दिन लौटने वाले है तो वहीं कांग्रेस पहले से और भी मजबूत और सशक्त होगी। कार्यकताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपने आसपास की समस्याओं के समाधान की दिशा में लग जाये। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि कांग्रेस महज एक पार्टी नहीं बल्कि देश के लाखों लोगों की धड़कन है जिनके जेहन में कांग्रेस के प्रति आगाह प्रेम है। जो न केवल राहुल गांधी की ताजपोशी से प्रसन्न है बल्कि देश के दिन बहुरने की भी प्रतिक्षा में है। उन्होंने भाजपा नीत की सरकार कीगलत नीतियों का पूरजोर विरोध करते हुए कहा कि भाजपा ने देश को गर्त में ढकेलने का काम किया है। कहा अब वक्त आ गया और वास्तव में अच्छे दिनों की शुरूआत तो अब से हुई है। राहुल गांधी की ताजपोशी को सही समय पर लिया गया सही फैसला करार देते हुए उन्होंने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनियों गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं को बधाई देते हुए इसे कार्यकर्ताओं का सम्मान होना बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा राहुल गांधी की ताजपोशी से कांग्रेस और देश दोनों के अच्छे दिन आने के शुरूआत हो गए है।

Post a Comment

Blogger