Ads (728x90)

नागपुर, दि. 19- पीड़ित महिलाओं को मेडिकल मदद और अन्य सुविधाओं मुहैया करने के लिए आगामी तीन महीने में निर्भया सेंटर शुरू किया जाएगा। यह जानकारी आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान सभा में दी।

सदस्य सुनील प्रभू ने मालाड पूर्व में नाबालिग मतिमंद लड़की का तीसरी बार हुए अपहरण के मामले में सवाल पूछा था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़की का तीन बार अपहरण हुआ। तीनों बार आरोपी अलग थे। तीनों प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और उसके परिवार वालों को आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यैसी पीड़ित महिलाओं के मेडिकल इलाज और अन्य सहायता के लिए निर्भया सेंटर शुरू किया जाएगा। इस चर्चा में आशिष शेलार, शशिकांत शिंदे, अतुल भातखलकर आदि शामिल थे।

Post a Comment

Blogger