Ads (728x90)

नागपुर में अपराध का प्रमाण कम करने की दिशा में पुलिस द्वारा किया गया काम समाधानकारक है, बावजूद इसके काम में और सुधार लाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधान सभा में प्रश्नकाल के दौरान यह बात कही।

सदस्य सुनील केदार ने इस संबंध में सवाल पूछा था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर पुलिस कार्यक्षम है। पुलिस की काम समाधानकारक है, फिर भी अभी और सुधार करके अपराध के प्रमाण में कमी लाई जानी चाहिए। नागपुर पुलिस अयुक्त ने भूमाफियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने इसके लिए विशेष जांच टीम (एसआयटी) की स्थापना की। इसके बाद नागरिकों की शिकायतों का अंबार लग गया। शिकायतों को संज्ञान में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की और वर्षो से भूमाफियों के कब्जे ली गई जमीन सामान्य नागरिकों को वापस दिलवाई। इसके लिए सभी स्तर पर नागपुर पुलिस की सराहना की गई। नागपुर पुलिस आयुक्तालय ने प्रदेश में नया भरोसा सेल उपक्रम की शुरूआत की है। महिलाओं की शिकायतें पर तत्काल कार्रवाई, समुपदेशन आदि उपक्रम चलाए जा रहे हैं। नागपुर पुिलस ने सेफ्टी परसेप्शन इंडिकेशन तैयार करने के लिए सर्वेक्षण किया है। नागपुर पुलिस के काम में गुणात्मक बदलाव आया है।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के विरोध में की गई कार्रवाई उचित है, अनुचित,इस मामले की जांच की कराई जाएगी। चर्चा में सदस्य जयंत पाटिल ने भाग लिया।

Post a Comment

Blogger