Ads (728x90)

अजंग-दाभाडी सड़क हादसे में मृतक सात खेत महिला मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक सहायता देने के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस पर कार्यवाही चल रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने लिखित जवाब में दी है।

सदस्य आसिफ शेख ने इस संबंध में सवाल पूछा था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने अपने लिखित उत्तर में कहा कि 24 अक्टूबर 2017 को खेत मजदूर महिलाएं को लेकर जा रहा एक टैक्ट्रर अजंग शिवारा के नाले में पलट गया। इस दुर्घटना में सात महिलाओं की मृत्यू हो गई। इसमें से पांच महिलाएं गरीबी रेखा के नीचे के परिवार से थी। इन परिवारों को राष्ट्रीय कुटुंब अर्थ सहायता योजना से प्रत्येक को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। सात में से एक मृतक महिला के नाम पर सातबारह उतारा है, उसके परिवार को गोपीनाथ मुंडे किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मदद देने के लिए मार्गदर्शन किया गया है। दुर्घटना में प्रभावित 15 महिलाओं के इलाज के बिल का भुगतान सरकार की ओर से कर दिया गया है।

Post a Comment

Blogger