Ads (728x90)

लोकमान्य टिलक अस्पताल पर कांग्रेस का मोर्चा
संवाददाता
मुंबई। मुंबई महागर पालिका के सायन में स्थित लोकमान्य टिलक अस्पताल में मरीजों को बराबर सुविधा नहीं मिलती है। साफ-सफाई की हालत भी खराब है। इसे देखते हुए कांग्रेस के गटनेता देवेंद्र आंबेरकर के नेतृत्व में मंगलवार को मोर्चा निकाला गया।
  देवेंद्र आंबेरकर ने मनपा सभागृह में इस मामले उठाते हुए कहा कि सायन के लोकमान्य टिलक अस्पताल के शौचालय और आस-पास में जगह जगह बहुत बडी गदंगी है। जिसके वजह से मरीजों और वहां आने वालों लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुंबई महानगर पालिका प्रशासन एक तरफ तो सफाई का ढ़िढौरा पिटती है और दूसरी तरफ मरीजों और उनके रिश्तेदारों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। यह बड़ी ही दुर्भाग्य की बात है। देवेद्र आंबेरकर इस मामले में अपनी चिंता जताई।
  उन्होंने बताया कि  सायन के लोकमान्य टिलक अस्पताल के डीन डॉ.सुलेमान मर्चेंच ने डॉक्टरों, सुरक्षा रक्षकों, नर्स, सफाई कर्मचारियों आदि की कमी की बात पर अपनी सहमति जताई है। परंतु उन्होंने कहा की आगे चलकर सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की नगरसेविका शीतल म्हात्रे ने सभागृह में कहा कि सायन अस्पताल में अस्वच्छता और मरीजों को पर्याप्त सुविधा न मिलने की जानकारी डीन को पहले ही दिए जाने के बाद भी वहां कोई सुधार न हुआ देखकर मोर्चा निकाला गया। डीन ने स्टाफ की कमी का हवाला दिया परंतु उन्होंने मनपा आयुक्त से चर्चा कर समय पर उपाय योजना नहीं की। इस दौरान सभागृह नेता तृष्णा विश्वासराव ने भी सायन अस्पताल में स्टाफ की कमी होने की बात कही। जिसके बाद महापौर स्नेहल आंबेकर ने अतिरिक्त आयुक्त श्रीनिवास को मामले को सुलझाने का आदेश दिया।

Post a Comment

Blogger