Ads (728x90)

डेढ्ढनेज कामगारों की मांग आयुक्त से 
मुंबई। सफाई कामगारों को मिलने वाली अनेक सुविधाओं और लाभों से वंचित डेढ्ढनेज कामगारों को न्याय देने का प्रश्न मनपा के नियमों से संबंधित है। इसलिए इनसे संबंधित विभिन्न मांगों को जानकारी मनपा आयुक्त को दी जाएगी। ताकि जल्द से जल्द इनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। यह बात मनपा उपायुक्त आनंद वगरालकर ने  डेढ्ढनेज कामगार संघर्ष समिति से कही।
   संघर्ष समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आंनद वगरालकर ने कहा कि डेढ्ढनेज कामगारों को किसी भी कीमत पर उनका हक मिलना ही चाहिए। और इस कार्य में हम इनके साथ हैं। डेढ्ढनेज कामगार संघर्ष समिति का नेतृत्व सिताराम लव्हाडे और महेंद्र जाधव ने किया। इस कार्यक्रम में मनपा के अन्य विभागों के सफ ाई कर्मचारी भी आए हुए थे। आगे चल मनपा के सभी वॉडों में डेढ्ढनेज कामगारों का आंदोलन होने वाला है। मनपा के घर, बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार एक सदस्य को नौकरी , आदि सुविधाएं सफाई कर्मचारियों के समान डेढ्ढनेज कर्मचारियों को भी मिले तथा राज्य सरकार द्वारा हक का घर योजना के तहत डेढ्ढनेज कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए। ये सब मांगे डेढ्ढनेज कर्मचारियों की है।

Post a Comment

Blogger