Ads (728x90)

मोहम्मद मुकीम शेख | मुंबई

मुंबई साइबर पुलिस ने 68 वर्षीय दहिसर निवासी से कथित तौर पर ₹1.12 करोड़ की ठगी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने Telecom Department, Police और अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर पीड़ित को एक फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसने का डर दिखाया और WhatsApp वीडियो कॉल तथा फर्जी Supreme Court नोटिस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मामले में मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंक खातों समेत कई सामान जब्त किए हैं। जांच जारी है। 

Post a Comment

Blogger