मुंबई | मार्च 2026: मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने पदभार संभालने के बाद मुंबई के सर्वांगीण विकास के लिए 100 दिनों का प्राधान्यक्रम आराखड़ा (रोडमैप) तैयार किया है। महापौर ने 11 फरवरी 2026 को पद संभालने के बाद केवल एक महीने के भीतर ही 7 महत्वपूर्ण उपक्रमों की प्रत्यक्ष कार्यवाही शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए महापौर रितू तावड़े ने बताया कि मुंबईकरों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तैयार किए गए 100 दिन के रोडमैप के 21 सभी बिंदुओं को तय समय में पूरा करने का संकल्प लिया गया है।
महापौर के अनुसार इस योजना में मुंबई की बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।
एक महीने में शुरू हुए प्रमुख उपक्रम
महापौर के अनुसार पद संभालने के बाद कम समय में ही कई अहम योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है, जिनमें शामिल हैं:
महानगरपालिका की सभी सामग्री की खरीद GeM पोर्टल के माध्यम से करना
मुंबई को और स्वच्छ बनाने के लिए समुदाय स्तर पर स्वच्छता प्रतियोगिताएं
बारिश से पहले 100% नाले की सफाई अभियान
बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए BRIMSTOWAD-2 परियोजना और अध्ययन के लिए आईआईटी बॉम्बे की टीम की नियुक्ति
पात्र फेरीवालों के लिए हॉकिंग जोन और QR कोड लाइसेंस
14 वर्ष की लड़कियों के लिए गर्भाशय मुख कैंसर (Cervical Cancer) वैक्सीनेशन अभियान
मुंबई-नवी मुंबई के बीच प्रवेश द्वार निर्माण योजना
100 दिनों की योजना के प्रमुख मुद्दे
महापौर के 100 दिन के एजेंडे में कुल 21 प्रमुख बिंदु शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:
मुंबई के सभी सड़कों को सीमेंट कंक्रीट और यूटिलिटी कॉरिडोर के साथ विकसित करना
भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी खरीद GeM पोर्टल से करना
हर वार्ड में कचरा मुक्त क्षेत्र बनाने की योजना
बारिश से पहले 100% नाला सफाई
फेरीवालों का पुनर्वास और हॉकिंग जोन
सभी महानगरपालिका अस्पतालों की सुविधाओं का उन्नयन
सभी नगरपालिका स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना
मुंबई की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कदम
स्ट्रीट लाइट बढ़ाकर सुरक्षित मुंबई
अंडरग्राउंड और मल्टीलेवल पार्किंग
14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन योजना
BEST उपक्रम को मजबूत करने के उपाय
Gen Next मेयर इंटर्नशिप प्रोग्राम
महिलाओं को 5 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण योजना
मराठी फिल्मों के लिए विशेष मल्टीप्लेक्स योजना
इसके अलावा मुंबई के वीरमाता जिजाबाई भोसले वनस्पति उद्यान और प्राणी संग्रहालय में एशियाई शेर लाने के लिए गुजरात सरकार से अनुरोध भी किया गया है। इसके लिए महापौर रितू तावड़े ने भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।
महापौर के इस 100 दिन के विकास रोडमैप से मुंबई में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छता, सुशासन और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, ऐसा विश्वास नागरिकों द्वारा व्यक्त किया जा रहा है।
Post a Comment
Blogger Facebook