Ads (728x90)

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आशाएं

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। अपनी मांगों को लेकर धरने पर उतरीं आशा बहू आठवें दिन भी कलेक्ट्रेट डटी रहीं और अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक धरना जारी रहेगा।

बुधवार को आशाओं का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा आशायें अपनी सोला स्तरीय मांगो को लेकर आर-पार की लडाई लडने को लाभबन्द है उन्होंने इसी क्रम में जिलाधिकारी का घेराव किया और अपनी मांगो को मनवाने पर जोर दिया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आशा वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी सविता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा तो लगाती है लेकिन कथनी और करनी में बहुत अन्तर है। सरकार दोहरी नीति अपनाकर हमारा आर्थिक शोषण कर रही है जब तक सरकार द्वारा हमको न्याय नहीं दिया जाता तबतक सबका साथ सबका विकाश का सपना अधूरा है। इस क्रम में शाहीन ने कहा कि वर्तमान सरकार भी पूर्व सपा की सरकार के समान ही वादों वाली सरकार साबित हो रही है। केवल कोरे आश्वासन के अलावा हमको कुछ नहीं मिला और हमारी एक भी मांग सरकार ने नही मानी हमसब आज भी चंद पैसों पर कार्य करने पर विवश हैं और उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगो को नही मानती है तो हमसब लोग न तो सरकारी योजनाओ का क्रियान्वयन करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। इस दौरान स्नेहलता, नीलम, जूली, शशि दुबे, कीर्ति, ममता, सीमा, किरन, पुष्पा, सुमन देवी, राजकुमारी, लोंगश्री, सरोजनी, मिथलेश कुमारी, लक्ष्मी, बेबीपाल, आदि मौजूद रहीं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Disclaimer हमे आप के इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करे और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य मे कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह ईमेल hindustankiaawaz.in@gmail.com भेज कर सूचित करे । साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दे । जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।

Post a Comment

Blogger